scriptगंदगी और बदहाली का मार झेल रहा आइडीएसएमटी काम्पलेक्स | Dirt and Badness IDSMT Complex | Patrika News
कोरबा

गंदगी और बदहाली का मार झेल रहा आइडीएसएमटी काम्पलेक्स

घंटाघर स्थित काम्पलेक्स में व्यापारियों को हो रही परेशानीनगर निगम नहीं कर रहा मरम्मत व सफाई कार्य

कोरबाApr 17, 2019 / 12:22 pm

Vasudev Yadav

घंटाघर स्थित काम्पलेक्स में व्यापारियों को हो रही परेशानी

गंदगी और बदहाली का मार झेल रहा आइडीएसएमटी काम्पलेक्स

कोरबा. घंटाघर स्थित आइडीएसएमटी काम्पलेस गंदगी और बदहाल का मार झेल रहा है। काम्पलेस में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ तो कहीं कबाड़ छोड़ दिया गया है। वहीं जर्जर हो चुके काम्पलेक्स की मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है। इससे व्यापारियों को खासी परेशानी हो रही है।
१० साल पूर्व घंटाघर चौक के पास नगर निगम ने काम्पलेक्स का निर्माण कराया था। लगभग ६० से ज्यादा दुकानें बनाकर व्यापारियों को आवंटित की गई थी। शुरू से ही इस काम्पलेक्स के ड्राइंग डिजाइन को लेकर सवाल उठने लगे थे। काम्पलेक्स की आधी से ज्यादा दुकानें पीछे की ओर है। पहले तो व्यापारी यहां दुकानें नहीं लेना चाह रहे थे। इसके बाद नगर निगम ने यहां व्यवस्था दी तब जाकर व्यापारी दुकान खरीदने में इच्छुक हुए। अभी भी कई दुकानें नहीं बिकी तो वहीं। तो उधर दुकान खरीदने के बाद भी लोग दुकान बंद कर रखे है। कारण सिर्फ यहां अव्यवस्था का आलम। दुकान बेचने के बाद नगर निगम एक प्रकार से भूल सा गया है। यहां देने वाले सारी सुविधाएं बंद करा दी गई है। काम्पलेक्स के बीच-बीच में अंधेरा पसरा रहता है। दुकानों के आसपास सफाई नहीं होती, कचरे का ढेर लगा रहता है।

पब्लिक टॉयलेट का बुरा हाल
काम्पलेक्स के व्यापारियों की सुविधा के लिए परिसर में ही निगम द्वारा टॉयलेट का निर्माण कराया गया था। आलम ये है कि टॉयलेट जाने वाले रास्ते में कबाड़ व गंदगी का ढेर लगा हुआ है। शौचालय तक पहुंचना ही दूर की बात। अगर वहां तक पहुंच गए तो टॉयलेट परिसर में अंधेरा व गंदगी के ढेर में है। इस वजह से व्यापारी व अन्य लोग इसका उपयोग ही नहीं करते।

सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं
काम्पलेक्स परिसर में सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं की गई है। व्यापारियों की यह सबसे बड़ी समस्या है, आएदिन छुटपुट चोरियों होती रहती है। दुकान के बाहर रखे गए समान आएदिन पार हो जाते हैं। शाम होते ही असमाजिक तत्वों का डेरा यहां लग जाता है। काम्पलेक्स के छत तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

कई व्यापारियों ने काम्पलेक्स में डंप किया कचरा
कई व्यापारियों ने काम्पलेक्स के बीच में ही कचरा डंप कर दिया गया है। दुकान से निकलने वाले खराब समान को वहीं छोड़ दिया जा रहा है। सीढ़ी के नीचे ही कचरा पड़ा हुआ है। इससे अन्य दुकानदारों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। कई बार दुकानदारों ने इसकी शिकायत भी अधिकारियों से की है।

Home / Korba / गंदगी और बदहाली का मार झेल रहा आइडीएसएमटी काम्पलेक्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो