scriptविदेश से लौटे लोग पासपोर्ट के पते से हैं फरार, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी | foreign returen peoples missing from passport address | Patrika News
कोरबा

विदेश से लौटे लोग पासपोर्ट के पते से हैं फरार, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

सरकार को शंका है कि विदेश दौरा से लौटने के बाद संबंधितों में कोरोना के लक्षण मिल सकते हैं। इस स्थिति में इनका घूमना और दूसरे लोगों से मेल मिलाप रखना समाज के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इन्हें खोजकर प्रशासन की टीम क्वारेंटाइन सेंटर में रखना चाहती है।

कोरबाMar 28, 2020 / 10:27 pm

Karunakant Chaubey

विदेश से लौटे लोग पासपोर्ट के पते से हैं फरार, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

विदेश से लौटे लोग पासपोर्ट के पते से हैं फरार, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

कोरबा. हाल ही में विदेश से लौटे छह लोग पासपोर्ट के पते पर नहीं मिल रहे हैं। क्वारेंटाइन करने के लिए पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इसमें सबसे अधिक चार लोग गेवरा दीपका क्षेत्र के निवासी हैं। पांचवां व्यक्ति दर्री और छठवां कोरबा क्षेत्र में रहता है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में लगी शासन व प्रशासन की टीम हाल में विदेश से लौटे सभी लोगों की तलाश कर रही है।

सरकार को शंका है कि विदेश दौरा से लौटने के बाद संबंधितों में कोरोना के लक्षण मिल सकते हैं। इस स्थिति में इनका घूमना और दूसरे लोगों से मेल मिलाप रखना समाज के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इन्हें खोजकर प्रशासन की टीम क्वारेंटाइन सेंटर में रखना चाहती है। इनके परिवार को भी क्वारेंटाइन करने की योजना जिला प्रशासन ने बनाई है, लेकिन ये लोग संबंधित पते पर नहीं मिल रहे हैं।

लापता व्यक्तियों में एक का पता सीएसईबी की आवासीय कॉलोनी कृष्णा विहार के पते पर जारी किया गया था। विदेश मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को जानकारी दी है कि उक्त व्यक्ति 19 मार्च को कोरोना प्रभावित देश से भारत लौटा है। विदेश मंत्रालय की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने उसकी तलाश की। उसकी पतासाजी के लिए शुक्रवार की शाम दर्री पुलिस की एक टीम कृष्णा विहार पहुंची। पड़ोसियों से पतासाजी करने पर पुलिस को पता चला कि वह बालको में काम करता था। कुछ दिन बाद उसने बालको की नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद पूरा परिवार कृष्णा विहार से चला गया था। परिवार कहां गया? इसकी तलाश पुलिस कर रही है। इसके अलावा दीपका से भी चार लोग लापता हैं। पुलिस की टीम उनकी तलाश कर रही है।

विदेश से आए लोगों की जानकारी प्रशासन को दें

सरकार ने दूसरे देशों की यात्रा करने वाले लोगों को खुद आगे आकर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के लिए कहा है। लेकिन लोग आगे नहीं आ रहे हैं। इस स्थिति में विदेशों से आपके आसपास आने वाले लोगों की सूचना जिला प्रशासन को कॉल करके दे सकते हैं, ताकि उन्हें 14 दिन क्वारेंटाइन किया जा सके। बाहरी राज्यों से कोरबा आने वालों पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर है। सैकड़ों लोगों को सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया है। मकान के बाहर सेल्फ आइसोलेशन की सूचना चस्पा की गई है, ताकि लोगों को सूचना मिल सके। लोग दूरी बनाकर रह सके।

Home / Korba / विदेश से लौटे लोग पासपोर्ट के पते से हैं फरार, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो