scriptवन कर्मी व रेंजर संघ की हड़ताल हुई स्थगित | Forest worker and ranger union's strike postponed | Patrika News
कोरबा

वन कर्मी व रेंजर संघ की हड़ताल हुई स्थगित

कोरबा. 12 सूत्रीय मांगों को लेकर वन कर्मी व रेंजरों का 24 दिनों से चल रही हड़ताल बुधवार से स्थगित हो गई। सीएम ने संघ को मांग पूरी करने आश्वासन दिया है। संघ ने मांग पूरी नहीं होने पर दो माह के बाद फिर से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

कोरबाApr 14, 2022 / 05:16 pm

CHOTELAL YADAV

वन कर्मी व रेंजर संघ की हड़ताल हुई स्थगित

वन कर्मी व रेंजर संघ की हड़ताल हुई स्थगित

इसी के साथ वन कर्मी एक बार फिर मैदानी क्षेत्र पर गुरुवार से काम पर लौट जाएंगे। वन की सुरक्षा की जिम्मदोरी संभालेंगे।


छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के कोरबा व कटघोरा वनमंडल के लगभग 350 से अधिक कर्मचारी 21 मार्च से हड़ताल चले गए थे। जंगल की सुरक्षा दांव पर लगी हुई थी। हाथियों को उत्पात जारी था। ग्रामीणों परेशान हो रहे थे। भीषण गर्मी की वजह से दोनों वन मंडल के विभिन्न क्षेत्र के जंगलों में आग के चपेट में आ रही थी।
हालांकि वन मंडल के अधिकारी जंगल से आग बूझाने का दावा कर रहे थे। इसे लेकर सीएम ने संघ के पदाधिकारियों से बुधवार को चर्चा की गई। संघ ने वन कर्मियों के 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अवगत कराया। उनकी समस्याओं को बताया। इस पर मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। संघ ने प्रदेश सरकार को दो माह का समय दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी दी है।


० संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
समस्त अधिकारी व कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का तीन दिवसीय आंदोलन को समाप्त हो गया। बुधवार को संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने तानसेन चौंक पर महंगाई भत्ता सहित दो सूत्रीय मांगो को लेकर सुबह से दोपहर तीन बजे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद तानसेन चौंक से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली गई।

प्रशासन के अधीनस्थ अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। तीन दिवसीय हड़ताल की वजह से खाद्य विभाग, नजूल, भू-अभिलेख, तहसील कार्यालय, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के कार्य प्रभावित हुए। लोगों के कार्य नहीं होने की वजह से काफी परेशान हुए।

Home / Korba / वन कर्मी व रेंजर संघ की हड़ताल हुई स्थगित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो