scriptनिगम का टाइम किपर सहित चार कोरोना पॉजिटिव, सम्पर्क में आए लोगों ने खुद को किया आइसोलेट | Four corona positives including Korba Nagar Nigam's time keeper | Patrika News
कोरबा

निगम का टाइम किपर सहित चार कोरोना पॉजिटिव, सम्पर्क में आए लोगों ने खुद को किया आइसोलेट

नगर निगम (Korba Nagar Nigam) का एक टाइम किपर कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है। टाइम किपर के सम्पर्क में आने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

कोरबाAug 03, 2020 / 11:28 pm

Ashish Gupta

Coronavirus Update

Coronavirus Update : एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि, 3 हुए स्वस्थ

कोरबा. नगर निगम का एक टाइम किपर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। टाइम किपर की ड्यूटी सर्वमंगला भंडार गृह में लगाई गई थी। टाइम किपर के सम्पर्क में आने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
सोमवार शाम कोरोना चार और मरीजों की पहचान की गई। इसमें एक युवक किर्गीज़स्तान से लौटे कोरबा लौटा है। बिहार के मुजफ्फरपुर से आए दो युवक भी कोरोना सक्रंमित मिले हैं। दोनों को मिनीमाता गर्ल हास्टल कोरबा ठहराया गया था। चौथा संक्रमित व्यक्ति कोरबा नगर निगम का कर्मचारी है।
टाइम किपर की ड्यूटी सर्वमंगला भंडार गृह के क्वारेंटीन सेंटर में लगाई गई थी। निगम कर्मी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। आशंका है कि ड्यूटी के दौरान निगम कर्मी वायरस की चपेट में आया होगा। जिले में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 416 पहुंच गई है। इसके पहले कोरोना वायरस से संक्रमित एक कर्मचारी कलेक्टोरेट के भू- अभिलेख शाखा में मिला था।

Home / Korba / निगम का टाइम किपर सहित चार कोरोना पॉजिटिव, सम्पर्क में आए लोगों ने खुद को किया आइसोलेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो