कोरबा

बॉयफ्रेंड के साथ बंद कमरे में थी लड़की, इधर बगल में सहेलियां भी थीं मौजूद… फिर जो हुआ सुनकर दोस्ती से उठ जाएगा भरोसा

पुलिस ने बताया जाता है कि एक लड़की के माता पिता गृहगांव चले गए थे।

कोरबाDec 09, 2018 / 08:16 am

Shiv Singh

Raipur crime

कोरबा. छात्रा का आश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का सनसनी खेज मामला उजागर हुआ है। वीडियो को वायरल करने का आरोप संबंधित स्कूल की छात्राओं पर है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया जाता है कि एक लड़की के माता पिता गृहगांव चले गए थे। मकान में लड़की अकेली थी। इसबीच एक दिन लड़की ने अपने सहपाठियों को घर बुलाया। इसमें तीन लड़कियां थी। सहेली के घर पहुंचने पर एक छात्रा ने अपने ब्वॉय फ्रेंड को बुलाया। बातचीत के बहाने दोनों ने खुद को एक कमरे मेंं बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद कमरे से बाहर निकले। घटना के कुछ दिन बाद कमरे में बातचीत और उनके शारीरिक संबंधों का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ।
Read more : बुधवारी बस्ती में नगर निगम का जिम हुआ कबाड़, युवाओं को नहीं मिल रही सुविधा

मामलों की जानकारी पीडि़त लड़की के परिवार तक पहुंच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376- दुष्कर्म, 376 डी- घर पर मौजूद व्यक्ति की सहमति से दुष्कर्म, 506 बी- धमकी 509 ख- लड़की को अपमानित करना, 120 बी- साजिश और लैंगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा चार और छह के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों में चार लड़कियां भी शामिल हैं। सभी आरोपी कक्षा नौवीं के छात्र हैं।


इलेक्ट्रानिक डिवाइज का उपयोग
पुलिस केस दर्जकर मामले की जांच कर रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वीडियो मोबाइल कैमरे से बनाया गया था। पुलिस मोबाइल हैंडसेट की तलाश कर रही है। ताकि सबूत जुटकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

Home / Korba / बॉयफ्रेंड के साथ बंद कमरे में थी लड़की, इधर बगल में सहेलियां भी थीं मौजूद… फिर जो हुआ सुनकर दोस्ती से उठ जाएगा भरोसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.