scriptआइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध महिला को इंजेक्शन दे कर वार्ड बॉय ने किया बलात्कार का प्रयास, गिरफ्तार | health worker trying to rape corona suspect women in isolation ward | Patrika News
कोरबा

आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध महिला को इंजेक्शन दे कर वार्ड बॉय ने किया बलात्कार का प्रयास, गिरफ्तार

पीड़िता ओडिशा से कोरबा अपने दो बच्चों के साथ वापस आयी हुई है और कटघोरा ब्लॉक के क्वॉरंटाइन सेंटर में रह रही थी। क्वॉरंटाइन सेंटर में रहते हुए महिला को 11 दिन हो चुके थे। बीते 26 जून को महिला की तबियत अचानक खराब हो गयी। उसकी स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
 

कोरबाJul 06, 2020 / 11:17 pm

Karunakant Chaubey

आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध महिला को इंजेक्शन दे कर वार्ड बॉय ने किया बलात्कार का प्रयास, गिरफ्तार

आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध महिला को इंजेक्शन दे कर वार्ड बॉय ने किया बलात्कार का प्रयास, गिरफ्तार

कोरबा. कॉरोनकाल (covid-19) में भी दुष्कर्म जैसी घटनाओं में कमी नहीं आयी है। ऐसी ही एक घटना छत्तीगगढ के कोरबा जिले में भी सामने आयी है। क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रही महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल (district hospital) ले जाया गया था। जहाँ एक स्वास्थ्य कर्मी (health worker) सक्रमित महिला (corona suspect) को इंजेक्शन देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।

इसी दौरान महिला को होश आ गया और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाने से डर कर आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला के शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी वार्ड ब्यॉय को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ओडिशा से कोरबा अपने दो बच्चों के साथ वापस आयी हुई है और कटघोरा ब्लॉक के क्वॉरंटाइन सेंटर में रह रही थी। क्वॉरंटाइन सेंटर (quarantine center) में रहते हुए महिला को 11 दिन हो चुके थे। बीते 26 जून को महिला की तबियत अचानक खराब हो गयी। उसकी स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

महिला अपने बच्चों समेत जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड (isolation ward) में भर्ती थी । वार्ड में काम करने वाले वार्ड बॉय से उसने गर्म पानी माँगा। वार्ड बॉय ने उसे अपने कमरे में आने को कहा। रात 11 बजे के आसपास वार्ड बॉय महिला के पास एक इंजेक्शन लेकर पंहुचा और महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद उसके साथ बतात्कार (rape) का प्रयास करने लगा। महिला ने शोर मचा कर अपनी इज्जत बचाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर आगे की कार्यवाई कर रही है।

Home / Korba / आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध महिला को इंजेक्शन दे कर वार्ड बॉय ने किया बलात्कार का प्रयास, गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो