कोरबा

पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला, शव को दिया दफना…

पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले मनहरण का अपनी पत्नी देवमति के साथ 6 अक्टूबर की शाम झगड़ा हुआ था। मनहरण ने पत्नी की डंडे से पिटाई की थी। इसके थोड़ी देर बाद देवमति सो गई थी।

कोरबाOct 09, 2019 / 09:12 pm

Vasudev Yadav

पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला, शव को दिया दफना…

कोरबा. घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर मार डाला। शव को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना विकासखंड करतला के गांव पिडिय़ा की है। पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले मनहरण का अपनी पत्नी देवमति के साथ 6 अक्टूबर की शाम झगड़ा हुआ था। मनहरण ने पत्नी की डंडे से पिटाई की थी। इसके थोड़ी देर बाद देवमति सो गई थी। मनहरण भी सो गया था। सात सितंबर की सुबह मनहरण की नींद खुली। उसने देवमति को जगाने का प्रयास किया। शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। मनहरण ने देखा कि देवमति की मौत हो गई है। उसने घटना की सूचना पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार को दी। बताया कि रात में देवमति ने अधिक शराब पी थी। उसकी मौत हो गई थी। देवमति की मौत को सामान्य बताकर मनहरण ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर शव को दफना दिया।

READ MORE : विजयादशमी की आधी रात कुसमुंडा के प्रेमनगर में दो गुटों में खूनी झड़प, एक की मौत, दो घायल

इसके अगले दिन पुलिस को जानकारी मिली कि मनहरण ने पत्नी देवमति की डंडे से पिटाई की थी। उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मनहरण को पकड़ पूछताछ की। उसने पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया। बताया कि उसकी पत्नी दो दिन से कहीं चली गई थी। मनहरण से पुलिस से पत्नी को खोजकर लाने का वादा भी किया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। उसने पत्नी की डंडे से पिटाई करना बताया। पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालने के लिए दंडाधिकारी से अनुमति ली। कब्र को बुधवार को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मनहरण को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पत्नी की हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Home / Korba / पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला, शव को दिया दफना…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.