scriptविजयादशमी की आधी रात कुसमुंडा के प्रेमनगर में दो गुटों में खूनी झड़प, एक की मौत, दो घायल | Two groups fight on Vijayadashami day | Patrika News

विजयादशमी की आधी रात कुसमुंडा के प्रेमनगर में दो गुटों में खूनी झड़प, एक की मौत, दो घायल

locationकोरबाPublished: Oct 09, 2019 08:33:58 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

हमलावरों की संख्या आठ से 10 बताई जा रही है। राजेश और राकेश दोनों सगे भाई है। दोनों आनंद नगर के निवासी हैं। पुलिस ने बताया है कि अभीतक लगभग आधा दर्जन हमलावरों की पहचान हुई है। घटना के बाद से हमलावार फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए कोशिश जारी हैं।

विजयादशमी की आधी रात कुसमुंडा के प्रेमनगर में दो गुटों में खूनी झड़प, एक की मौत, दो घायल

विजयादशमी की आधी रात कुसमुंडा के प्रेमनगर में दो गुटों में खूनी झड़प, एक की मौत, दो घायल

कोरबा. विजयादशमी की आधी रात कुसमुंडा के प्रेम नगर में दो गुटों के बीच खूनी झड़प हुई। गंभीर चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने अभी तक लगभग आधा दर्जन हमलावरों की पहचान की है। हमलावरों की संख्या लगभग आठ से 10 बताई जा रही है।
बताया जाता है कि इस झगड़े की शुरूवात नवरात्र में नवमी (सात अक्टूबर) की देर शाम हुई थी। प्रेम नगर की दुर्गा उत्सव समिति ने सात अक्टूबर की शाम पंडाल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच अभी खूंटे उर्फ आशु नाम का युवक पहुंचा। कार्यक्रम में अभी खूंटे हंगामा कर रहा था। कुछ लोगों ने हटाने की कोशिश की पर अभी नहीं माना। मंच पर चढक़र डीजे पर बैठ गया। अपनी पसंद का गाना बजाने के लिए समिति के सदस्यों से उलझ गया। इस पर विवाद शुरू हुआ। कुछ युवकों ने मिलकर अभी की पिटाई कर दी। अभी खूंटे ने घटना की जानकारी अपने मामा राजेन्द्र खूंटे और भानू खूंटे को दी। कार्यक्रम में भानू खूंटे, सुनील सिंह और बसंत राठौर सहित अन्य युवक पहुंचे। मंच पर चढ़ गए। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कार्यक्रम बीच में बंद हो गया। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। दोनों पक्ष लौट गए थे, लेकिन मन की कड़वाहट दूर नहीं हुई थी।
मंगलवार की रात अभी का मामा राजेन्द्र खूंटेे प्रेम नगर में घूम रहा था। उसकी नजर राजेश नाम के युवक पर पड़ी। नवमीं की रात हुई विवाद को लेकर दोनों गुट में फिर कहासुनी शुरू हो गई। राजेन्द्र को कुछ युवकों ने घेर लिया। तब राजेन्द्र ने अपने भाई भानू खूंटे को मोबाइल पर बताया। भानू अपने कारोबारी पार्टनर सुनील सिंह को बुलाया। सुनील अपनी स्कार्पियो से भानू के घर पहुंचा। मृगेश नाम के युवक को लेकर तीनों प्रेमनगर में राजेन्द्र के पास पहुंचे, तब राजेन्द्र चला गया था। तीनों ने राजेश साहू को पकड़ लिया। उसे गाड़ी से उठाने की कोशिश की पर राजेश भाग गया। राजेश ने घटना की जानकारी अपने लोगों को दी। घटना के बाद भानू, सुनील और राजेन्द्र प्रेमनगर सामुदायिक भवन के पास पहुंचे। तीनों स्कार्पियो में बैठे थे। इस बीच राजेश साहू और राकेश साहू के अलावा आठ से १० लोगों ने स्कार्पियो को घेर लिया। डंडे, बेस बॉल की स्टीक और ईंट से स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ हमला किया। स्कार्पियो के शीशे को तोड़ दिया। उसमें बैठे तीनों लोगों पर हमला कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार दोपहर बाद सुनील सिंह की मौत हो गई। भानू और मृगेश का इलाज जारी है।

READ MORE : भगवान श्रीराम ने धराशाही किया लंकेश का अहंकार, अग्नि बाण लगते ही ढेर हुआ दशानन का दम्भ
निकाला सीसीटीवी फुटेज
जांच के लिए बुधवार को पुलिस घटना स्थल पहुंची। इसमें डीएसपी रामगोपाल करियारे और कुसमुंडा थानेदार सहित अन्य स्टॉफ थे। टीम ने प्रेमनगर मेन रोड पर स्थित एक दुकान से सीसीटीवी का फुटेज भी लिया है। हालांकि सडक़ पर अंधरे होने से पुलिस को जांच में ज्यादा मदद नहीं मिल रही है।
पुलिस ने बताया कि सुनील सिंह ऐश ब्रिक्स का कारोबार करता था। वह कपाटमुड़ा कुसमुंडा का निवासी है। भानू अपनी ट्रैक्टर से सुनील के ऐश ब्रिक्स प्लांट के लिए रेत लेने पहुंचा था। दोनों कारोबारी पार्टनर थे। एक राजनीतिक दल के सक्रिय कार्यकर्ता भी थे। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

READ MORE : तेज रफ्तार ट्रेलर हाइड्रा से टकराया, केबिन में फंसा चालक, गैस कटर की मदद से निकाला गया बाहर, गंभीर

तलाश जारी
हमलावरों की संख्या आठ से 10 बताई जा रही है। राजेश और राकेश दोनों सगे भाई है। दोनों आनंद नगर के निवासी हैं। पुलिस ने बताया है कि अभीतक लगभग आधा दर्जन हमलावरों की पहचान हुई है। घटना के बाद से हमलावार फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए कोशिश जारी हैं।

– प्रेम नगर में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और बेस बाल बैट से मारपीट हुई है। इसमें तीन लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल सुनील सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। केस दर्जकर हमलावरों की धडक़पड़ की जा रही है।
रामगोपाल करियारे, डीएसपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो