script…मरता है तो मर जा कहकर हंसने लगी प्रेमिका, प्रेमी ने खोया आपा, जमीन पर पटक कर मार डाला | ... if you dies, the girlfriend started laughing saying that he died | Patrika News

…मरता है तो मर जा कहकर हंसने लगी प्रेमिका, प्रेमी ने खोया आपा, जमीन पर पटक कर मार डाला

locationकोरबाPublished: Dec 07, 2021 12:27:11 pm

Submitted by:

Rajesh Kumar kumar

प्रेमिका की बेवफाई से नाराज प्रेमी ने आपा खो दिया। उसने गला दबाकर मासूका को जमीन पर गिरा दिया। फिर बाल पकड़कर सिर को कई बार जमीन पर पटका। युवती बेहोश हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

sujan

sujan,sujan,sujan

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके युवक को पकड़ लिया। हिरासत में लेकर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना दर्री लाटा स्थित अटल आवास की है।
पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाले सुजान मल्लिक उम्र 19 वर्ष का मोनिका मंडल के साथ पुराना परिचय था। दोनों एक दूसरे को 11- 12 वर्ष से जानते पहचानते थे। दोनों के बीच चार पांच साल से प्रेम संबंध चल रहा था। तीन चार महीने से मोनिका सुजान से दूरी बनाने लगी थी। यह सुजान को पसंद नहीं था। सुजान परेशान था। उसने अपने माता पिता को बताया कि वह मोनिका के बिना नहीं रह सकता है। मोनिका नहीं मिली तो खुदकुशी कर लेगा।

इस बात से सुजान के घर वाले परेशान हो गए। परिवार के कहने पर सुजान ने मोबाइल पर बातचीत करके मोनिका अपने घर बुलाया। लेकिन मोनिका सुजान से मिलने अटल आवास पहुंची जहां सुजान बच्चों को ट्वीशन पढ़ाता था। मोनिका सुजान को समझाने लगी। कहने लगी कि उसकी जिंदगी में कोई और युवक आ गया है। लेकिन सुजान मोनिका की बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुआ।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आवेश में आकर मोनिका सुजान के माता पिता को गाली देने लगी। सुजान से कहने लगी कि मरता है तो मर जा मुझे तुम्हारे साथ संबंध नहीं रखनी है। सुजान का आरोप है कि ऐसा कहकर मोनिका हंसने लगी। उसके चेहरे पर हंसी देखकर सुजान ने अपना आपा खो दिया।

सुजान ने गला पकड़कर मोनिका को जमीन पर गिरा दिया। उसे गला दबाकर मारने का प्रयास किया। फिर बाल पकड़कर जमीन पर सिर को कई बार पटका। लड़की का सिर फट गया। बचने के लिए मोनिका जोर जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। डॉयल 112 को सूचना दी गई। तब तक मोनिका बेहोश हो गई थी। उसे आनन फानन में जमनीपाली स्थित होलीक्राइस्ट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां परीक्षण कर डॉक्टर ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया।
मोनिका की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। वह कोरबा के मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में स्नातक भाग- २ की छात्रा थी। जबकि सुजान बालकोनगर रुमगरा स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र है। घटना के बाद सुजान डर गया। पुलिस से बचने के लिए भागकर फर्टीलाइजर कारखाने के जंगल में छिप गया। पुलिस ने खोजबीन करके आरोपी को पकड़ लिया। उसे दर्री पुलिस की हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने सुजान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो