scriptछापामारी : सात व्यापारियों के गोदाम से भारी मात्रा में अवैध धान जब्त | Illegal paddy seized | Patrika News
कोरबा

छापामारी : सात व्यापारियों के गोदाम से भारी मात्रा में अवैध धान जब्त

Illegal paddy seized: बेहरचुआं गांव में व्यापारी अनिल अग्रवाल के यहां से 160 क्विंटल, संजय अग्रवाल के यहां से 124 क्विंटल और राम कृष्ण अग्रवाल के यहां से 234 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान किया गया जब्त

कोरबाJan 12, 2020 / 11:51 am

Vasudev Yadav

छापामारी : सात व्यापारियों के गोदाम से भारी मात्रा में अवैध धान जब्त

छापामारी : सात व्यापारियों के गोदाम से भारी मात्रा में अवैध धान जब्त

कोरबा. करतला तहसीलदार देवेंद्र प्रधान ने शुक्रवार रामपुर क्षेत्र में अपनी टीम के साथ सात व्यापारियों के यहां छापेमारी की ताबड़तोड़ करवाई की और 16 सौ क्विंटल से अधिक अवैध धान जप्त किया । यह संयोग रहा कि शनिवार को ही प्रदेश के मुख्य सचिव जिले में धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर कलेक्टर और अधिकारियों की तारीफ कर गए हंै। जब सीएस सोनपुरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान करतला में तहसीलदार की टीम व्यापारियों के गोदामों में रखे अवैध धान को जब्त कर रही थी। शनिवार को जप्त 1611 क्विंटक धान की कीमत लगभग 40 लाख 28 हजार रुपये अनुमानित हैं।
पहले भी कलेक्टर किरण कौशल के निर्देश पर जांच दलों द्वारा ऐसी करवाई की जाती रही है। शनिवार करतला तहसीलदार देवेंद्र प्रधान ने बेहरचुआं गांव में व्यापारी अनिल अग्रवाल के यहां से 160 क्विंटल, संजय अग्रवाल के यहां से 124 क्विंटल और राम कृष्ण अग्रवाल के यहां से 234 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया। इसी प्रकार बेहरचुआं के ही दिनेश अग्रवाल के यहां से 672 क्विंटल और राजेश अग्रवाल के यहां से 312 क्विंटल धान जप्त किया गया है। अकेले बेहरचुआं गांव में ही 37 लाख 54 हजार कीमत का 1501 क्विंटल धान जांच दल ने जप्त किया है।
खूंटाकूड़ा गांव के व्यापारी मुकेश अग्रवाल के गोदाम में अवैध रूप से रखे 83 क्विंटल धान के साथ सुअरलोट गांव के तरुण अग्रवाल के गोदाम से भी 26 क्विंटल धान जप्त किया गया है। इस तरह कुल जब्त 1611 क्विंटल धान की कीमत लगभग 40 लाख 28 हजार रुपए अनुमानित हैं।
यह भी पढ़ें
सड़क हादसे में बाइक सवार तीन की मौत, दो बच्चे भी शामिल, ऑयल टैंकर के चालक ने मारी ठोकर

बिचौलियों का धान सोसाइटी में न पहुंचे इसकी कोशिश जारी
किसानों से न्यनूतम समर्थन मूल्य पर 41 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी जारी है। 27 सहकारी समितियां धान खरीदी कर रही है। सरकार ने धान खरीदी का समर्थन मूल्य भी बढ़ाया है। इसके बाद से आशंका व्यक्त की जा रही है कि बिचौलिए किसानों से धान कम कीमत पर खरीदकर सोसाइटियों में खपा सकते हैं। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की है। कोरबा, करतला, पाली, कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा में पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। टीमें धान की अवैध खरीदी कर खपाने वाले व्यापारियों पर नजर रख रही है। अभी तक लगभग 20 हजार क्विंटल से अधिक धान प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों से जब्त किया जा चुका है।

Home / Korba / छापामारी : सात व्यापारियों के गोदाम से भारी मात्रा में अवैध धान जब्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो