scriptकिसानो की समस्या के लिए कलेक्टोरेट घेरने आएंगे जूनियर जोगी सभा को भी करेंगे संबोधित | Junior Jogi will march to the collectorate for the problem of farmers | Patrika News
कोरबा

किसानो की समस्या के लिए कलेक्टोरेट घेरने आएंगे जूनियर जोगी सभा को भी करेंगे संबोधित

सात सूत्रीय मांगो को लेकर जनता कांग्रेस छ.ग.(जे) के कार्यकर्ता 8 सितंबर को कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे।

कोरबाSep 07, 2017 / 04:30 pm

Shiv Singh

जनता कांग्रेस छ.ग.(जे)

सात सूत्रीय मांगो को लेकर जनता कांग्रेस छ.ग.(जे) के कार्यकर्ता 8 सितंबर को कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे।

कोरबा. सात सूत्रीय मांगो को लेकर जनता कांग्रेस छ.ग.(जे) के कार्यकर्ता 8 सितंबर को कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे। घेराव में हिस्सा लेने अमित जोगी भी जिले के प्रवास पर रहेंगे।


कोरबा जनता कांग्रेस छ.ग.(जे) के द्वारा सात सूत्रीय मांगो को लेकर अमीत जोगी एवं जनता कांग्रेस छ.ग.(जे) के जिलाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़े सात सुत्रीय मांगो को लेकर सुभाष चौक निहारिका से सुबह 11 बजे आमसभा का आयोजन किया जाएगा।
उक्त सभा को अमीत जोगी व रामसिह अग्रवाल सहित जनता कांग्रेस छ.ग.(जे) के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संबोधित किया जायेगा।

इसके बाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर मांगो को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे। उक्त जानकारी कोसाबाड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष मनीराम जांगड़े ने दी है।
कोरबा की सभी विस सीटें जीतने की रणनीति– घेराव के कार्यक्रम के पूर्व में विगत दिनो अवाश्यक बैठक का आयोजन किया गया था।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव देखते हुए रविवार को कोरबा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में जोश भरा।
उन्हें रणनीति बतायीस गयी। सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओ ने जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं को संबोधित किया।


इस सम्मेलन में 8 सितम्बर को कलेक्टोरेट का घेराव करने को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। इसमें ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ को उपस्थित होने को कहा गया। पार्टी के प्रदेश महासचिव व कोरबा जिला प्रभारी ज्ञानेन्द्र उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहां की पुरे प्रदेश में हमारी पार्टी के पक्ष में लोगो का रूझान बढ़ते जा रहा है।
जिला चेम्बर ऑफ कामर्स के सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने आगे कहा कि प्रदेश ही नही देश भर में अजीत जोगी अकेले ऐसे नेता है जिन्होने उच्च न्यायालय में शपथ पत्र भर कर जनता से वादा किया है कि वे महिलाओं, कृषक, बच्चो एवं बेरोजगारो के उत्थान हेतु पहले दिन से ही कार्य करना आरंभ कर देंगे।
सम्मेलन में प्रदेश सचिव जीतू ठाकुर ने कहा कि जनता कांग्रेस छ.ग.(जे) के पक्ष में समुचे प्रदेश में बयार चल रही है। युवा नेता पवन अग्रवाल ने कहा कि जिले की चारों विधानसभा सीटें चुनाव में हर हाल में जीतना है।

सम्मेलन में निर्णय लिया गया है कि जोगी द्वारा दिये गये शपथ पत्र को घर घर पहुंचाने के कार्य को बढ़ी तेजी से करते हुए समय रहते पूरा कर लिया जाये। इसके साथ साथ सदस्यता अभियान में भी तेजी लायी जाये।
इस सम्मेलन में पिछले दिनों छात्र विंग द्वारा सांसद निवास घेराव के दौरान पुलिस द्वारा छात्रों के खिलाफ गैर जमानती धाराएं लगाये जाने की कड़ी निन्दा की गयी,

साथ ही निर्णय लिया गया की यदि जिला पुलिस द्वारा उपरोक्त धाराओं को हटाया नही गया तो अजीत जोगी के नेतृत्व में और बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

Home / Korba / किसानो की समस्या के लिए कलेक्टोरेट घेरने आएंगे जूनियर जोगी सभा को भी करेंगे संबोधित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो