युवक जब एक अधेड़ उम्र के मरीज को गोली खिलाने की कोशिश कर रहा था। तभी मरीज की पत्नी केराबाई की नजर युवक पर पड़ी। महिला ने इसका विरोध किया। इसके बाद युवक तेजी से पुरुष वार्ड से नीचे उतरने लगा। महिला ने उसका पीछा किया। अस्पताल के प्रवेशद्वार पर शोर मचाने लगी। इसके बाद सुरक्षाकर्मी हरकत में आए और आस-पास मौजूद लोगों के सहयोग से युवक को पकड़ लिया। युवक की तलाशी ली गई। पैंट से नल और पाइप मिली। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच में पता चला है कि युवक शातिर चोर और नशेड़ी है। नशे की लत को छुड़ाने के लिए युवक को जिला अस्पताल के नशा मुक्ति केन्द्र में मंगलवार को लाया गया था। बुधवार को युवक नशे की हालत में केन्द्र तक पहुंचा था। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है।
सिविल सर्जन ने दिखाई सख्ती
सुरक्षाकर्मी युवक को सिविल सर्जन डॉ. अरुण तिवारी के समक्ष ले गए। युवक ने हाथ में नशीली दवा अल्प्राज़ोलम की लगभग 100 गोलियां थी। इसे देखते ही सिविल सर्जन आवेश में आ गए। पूछताछ में युवक ने बिलासपुर से खरीदा बताया है। तर्क दिया कि मां को नींद नहीं आती इसलिए उसे देता हूं। युवक की जेब से चार पांच नल और चार कैंचियां भी मिली। सिविल सर्जन युवक के साथ सख्ती से पेश आए।
कहा- एक दिन पहले छूटा हूं
– पुलिस से कहा एक दिन पहले जेल से छूटा हूं, पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद आरिफ अंसारी बताया। युवक आईटीआई रामपुर में रहता है। पुलिस के लेने पर युवक के पैंट में से पांच से छह नल, पाइप, कैंची सहित प्रतिबंधित दवाएं मिली। युवक ने पुलिस को हाल में जेल से छूटना भी बताया है।