scriptभूखे पेट चार दिन पैदल चले, 250 किलोमीटर का सफर तय कर कुसमुण्डा पहुंचे आठ मजदूर, सभी जिल्गा बरपाली के निवासी | Lockdown: Eight laborers reached Kusmunda after traveling 250 km | Patrika News

भूखे पेट चार दिन पैदल चले, 250 किलोमीटर का सफर तय कर कुसमुण्डा पहुंचे आठ मजदूर, सभी जिल्गा बरपाली के निवासी

locationकोरबाPublished: Apr 01, 2020 11:27:43 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

Lockdown: लॉकडाउन में फंसे आठ मजदूर चार दिन में लगभग 250 किलोमीटर की यात्रा करके कुसमुंडा पहुंचे। सभी जिल्गा बरपाली के निवासी हैं।

भूखे पेट चार दिन पैदल चले, 250 किलोमीटर का सफर तय कर कुसमुण्डा पहुंचे आठ मजदूर, सभी जिल्गा बरपाली के निवासी

भूखे पेट चार दिन पैदल चले, 250 किलोमीटर का सफर तय कर कुसमुण्डा पहुंचे आठ मजदूर, सभी जिल्गा बरपाली के निवासी

कोरबा. विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम जिल्गा बरपाली के आठ मजदूर बोरवेल्स में काम करने गए कवर्धा गए थे। इस बीच सरकार ने लॉकडाउन कर दिया। गाडिय़ां बंद हो गई। ठेकेदार ने भी घर लौटने के लिए कह दिया। साधन नहीं मिला। मजदूरों ने भी हार नहीं मानी। पैदल घर लौटने का मन बना लिया।
सोमवार की रात आठ मजदूर कुसमुंडा से पैदल गुजर रहे थे। कुसमुंडा में ग्राम कुचैना के पास एक पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। इसी बीच कुछ युवकों की नजर पड़ी। युवकों ने हाल चाल पूछा। पैदल जाने का कारण पूछा। तब युवकों ने अपनी व्यथा बताई। चार दिन से भरपेट भोजन भी नहीं मिलने की बात कही। युवकों ने अपने वार्ड के पार्षद विनय विन्धराज को कॉल कर जानकारी दी। विनय मजदूरों के पास पहुंचे और उनके खाने-पीने की व्यवस्था की।
यह भी पढ़ें
सोसायटियों में राशन लेने उमड़ी हितग्राहियों की भीड़, सोशल डिस्टेसिंग का भी नहीं रखा गया ख्याल

रात हो जाने की वजह से विनय ने मजदूरों के विकास नगर शिव मंदिर स्थित मंगल भवन में ठहरने की व्यवस्था की। मंगलवार सुबह मजदूरों की मेडिकल जांच की गई। डॉक्टर ने सभी को स्वस्थ बताया। पार्षद विनय ने आईआईसी सदस्य अमरजीत सिंह के साथ मिलकर स्थानीय मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की। इसके बाद सभी मजदूरों को जिल्गा बरपाली के लिए रवाना किया गया। उन्हें एक-दूसरे से दूरी बनाकर चलने के लिए भी कहा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो