scriptकोरबा से लापता दो नाबालिग लड़कियों को BF के साथ पुलिस ने जम्मू से किया गिरफ्तार | Love couple arrested | Patrika News
कोरबा

कोरबा से लापता दो नाबालिग लड़कियों को BF के साथ पुलिस ने जम्मू से किया गिरफ्तार

ऊर्जाधानी से लापता दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने जम्मू कश्मीर से पकड़ा है। दोनों प्रेमी के संग जम्मू में रहती थी।

कोरबाFeb 13, 2020 / 07:54 pm

Vasudev Yadav

कोरबा से लापता दो नाबालिग लड़कियों को BF के साथ पुलिस ने जम्मू से किया गिरफ्तार

कोरबा से लापता दो नाबालिग लड़कियों को BF के साथ पुलिस ने जम्मू से किया गिरफ्तार

कोरबा. पिछले साल 16 नवंबर और इस साल 14 जनवरी को शहर के अलग-अलग इलाकों से दो नाबालिग लड़कियां लापता थी। पतासाजी के बाद कोई सूचना नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर दोनों लड़कियों की तलाश कर रही थी।
कोई सूचना नहीं मिल रही थी। तलाश जारी थी। इस बीच पुलिस को दोनों लड़कियों के जम्मू में होने की जानकारी मिली। पुलिस की एक टीम जम्मू भेजी गई थी। तीन दिन तक ठहरने के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया। उनके साथ दो युवक भी पकड़े गए। दोनों अपनी प्रेमी के साथ किराए के मकान में मिली।
यह भी पढ़ें
महिला शिक्षाकर्मी घर में चलाती थी जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की दबिश में रंगे हाथ पकड़ाई


पुलिस की टीम दोनों को लेकर कोरबा पहुंची। युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है। पुलिस ने बाल कल्याण समिति के समक्ष नाबालिग लड़कियों का बयान दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि बयान के आधार पर आरोपी युवक राजेन्द्र साहू निवासी राताखार और इमलीडुग्गू में रहने वाले विनोद चौहान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो