scriptलोन लेकर फंस गई बुजुर्ग महिला अब पेंशन की राशि से हो रही भरपाई पढ़िए पूरी खबर… | Old woman trapped with lone | Patrika News
कोरबा

लोन लेकर फंस गई बुजुर्ग महिला अब पेंशन की राशि से हो रही भरपाई पढ़िए पूरी खबर…

Humane angle : बैंक से कर्ज लेकर शुरू किया था व्यवसाय, स्वास्थ्य बिगडऩे से बंद करनी पड़ी दुकान – बीपीएल कार्ड से राशन लेने के लिए पैसे तक नहीं

कोरबाJul 22, 2019 / 11:52 am

Vasudev Yadav

पढ़िए पूरी खबर...

लोन लेकर फंस गई बुजुर्ग महिला अब पेंशन की राशि से हो रही भरपाई

कोरबा. गरीबी एक अभिशाप है और प्रशासनिक डंडा भी केवल गरीबों पर ही पड़ता है। यह बात बुजुर्ग विधवा महिला की पीड़ा जानकर शायद हर व्यक्ति सरकार को कोसेगा। सरकार अमीरों को कर्ज देकर भूल जाती है और गरीबों द्वारा बैंक से छोटी सी रकम के कर्ज को नहीं लौटाने पर बिना सूचना के खाता सीज कर दिया जाता है। बुजुर्ग महिला को खाते से लेन-देन पर रोक लगा दिया गया है। जबकि पेंशन की राशि खाते में जमा हो रही है। विधवा पेंशन की राशि खाते में आते ही कर्ज की भरपाई के लिए बैंक प्रबंधन काट रही है।
यह मामला नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 के शारदा विहार कॉलोनी के समीप अटल आवास में रहने वाली विधवा महिला राधा शर्मा की है। ‘पत्रिका’ की टीम राधा शर्मा के घर पहुंची। राधा शर्मा ने बताया कि उसके परिवार में कोई नहीं है। एसबीआई के खाते में आने वाली निराश्रित विधवा पेंशन की राशि को देने से मना कर दिया है। अफसरों ने खाते को बंद कर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक में जन-धन योजना अंतर्गत खाता खुला है। आवास के पास खुद का व्यवसाय शुरू की थी। दुकान में अधिक सामान भरने के लिए बैंक से 50 हजार रुपए कर्ज ली थी। कुछ महीने तक दुकान ठीकठाक तरीके से चलायी। इस दौरान उसके एक पैर में सूजन आ गया। पैर से पानी निकलने के साथ ही घाव हो गया। असहनीय दर्द हुई तो जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन सुधार नहीं हो सका। निजी अस्पताल में स्मार्ट कार्ड से पैर का उपचार कराई। अस्पताल का खर्च स्मार्ट कार्ड से हो गया। चिकित्सक द्वारा लिखे गए दवाई और पौष्टिक आहार खाने की सलाह दी। इसमें काफी खर्च आया। दुकान संचालित करने में असमर्थ हो गई। बैंक का कर्ज चुकाने के लिए राशि नहीं थी। दुकान का सामान बेचकर कुछ रूपए बैंक को देकर कर्ज चुकता की। बावजूद इसके बैंक ने बुजुर्ग राधा बाई के खाते को सीज कर दिया। राधा बाई को नगर निगम के माध्यम से मिलने वाली निराश्रित विधवा पेंशन की राशि 350 रूपए प्रतिमाह खाते में जा रही है। बैंक प्रबंधन उसी पेंशन की राशि से लगभग दो साल से कर्ज की भरपाई कर रही है। बैंक ने पेंशन की राशि तक को देने से इंकार कर दिया है।

Read more : .Murder : जमीन को लेकर हुआ विवाद, दो युवकों ने डंडे से पीट-पीटकर एक युवक की कर दी हत्या

बेसहारा हो गई बुजुर्ग महिला
राधा बाई का विवाह के दो-तीन साल के बाद वर्ष 1998 में पति सुभाष शर्मा का निधन हो गया। उसके संतान भी नहीं है। लगभग 20 साल से वह बेसहारा है। जैसे-तैसे अकेले ही जीवन यापन कर रही है। इस तरह वह अपनी पुरानी यादों के सहारे पूरे दिन अपने आप को कोसती रहती है और कहती है कि वह सजा भुगत रही है।

बीपीएल कार्ड से राशन लेने के लिए नहीं है पैसा
पीडि़ता भावुक होकर बतायी कि बीपीएल राशन कार्ड तो है लेकिन राशन खरीदने तक के लिए पैसे नहीं हैं। लोगों से भीख मांगकर राशन खरीद रही है और नमक-मिर्च के साथ खाना खा रही है। पहले पेंशन की राशि से थोड़ी-बहुत जरूरत पूरी कर रही थी। अब वह भी बंद हो गई है।

यह भी पढ़ें
वाट्सएप ग्रुप में धार्मिक भावना भड़काने वाला वीडियो पोस्ट, कुसमुंडा से आरोपी गिरफ्तार

कर्ज माफ कर पेंशन दिलाने की गुहार
महिला ने बैंक से 50 हजार रूपए का कर्ज ली थी। बैंक ने 32 हजार रूपए दिए थे। इसमें कुछ रूपए चुकता कर दी है और कुछ रूपए बैंक द्वारा दो साल से पेंशन की राशि से काट रही है। अभी भी लगभग 18 हजार रूपए शेष हैं। महिला ने इस कर्ज से मुक्ति और पेंशन राशि दिलाने की मांग कर रही है।

पार्षद ने बनवाया खराब कूलर
महिला के घर में एक खराब कूलर रखा हुआ था। गर्मी के मौसम में बिना पंखे व कूलर के रहती थी। इसकी जानकारी पर पार्षद ने कूलर बनवाया और मकान में पंखा लगवाकर दिया है।

Home / Korba / लोन लेकर फंस गई बुजुर्ग महिला अब पेंशन की राशि से हो रही भरपाई पढ़िए पूरी खबर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो