scriptपानी निकासी के मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | One person killed in minor dispute over water drainage | Patrika News
कोरबा

पानी निकासी के मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जयपाल ने डंडे से संतराम के सिर, हाथ, पैर और पेट पर मार दिया। संतराम के सिर में गंभीर चोटें आई। सिर से खून बहने लगा। घायल को बांकीमोंगरा के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान रात लगभग 7.45 संतराम की मौत हो गई।

कोरबाJul 06, 2021 / 03:22 pm

Karunakant Chaubey

पानी निकासी  के मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पानी निकासी के मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा. बारिश के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी युवक को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस बताया कि बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम तेलसरा में रहने वाले जयपाल सिंह कंवर और संतराम यादव के बीच बारिश के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया।

मामला इतना बढ़ गया कि जयपाल ने डंडे से संतराम के सिर, हाथ, पैर और पेट पर मार दिया। संतराम के सिर में गंभीर चोटें आई। सिर से खून बहने लगा। घायल को बांकीमोंगरा के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान रात लगभग 7.45 संतराम की मौत हो गई। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई। पुलिस ने संतराम की पत्नी परमिला बाई की रिपोर्ट पर आरोपी जयपाल कंवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

भिलाई में आधी रात को कार सवार पर फायरिंग, घटना के चंद घंटे बाद SP ने किया TI को लाइन अटैच

घटना के बाद आरोपी जयपाल तेलसरा से भागकर रायगढ़ पहुंच गया। अपने रिश्तेदार के घर में छिप गया था। पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए रायगढ़ भेजी गई थी। पुलिस ने घेराबंदी करके जयपाल को पकड़ लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

झगड़े के कारण की जानकारी देते हुए बांकीमोंगरा थानेदार रमेन्द्र सिंह ने बताया कि तेलसरा में रहने वाले जयपाल का मकान सड़क किनारे ढलान पर स्थित है। बारिश का पानी जयपाल के मकान तक पहुंच जाता था। इससे बचने के लिए जयपाल ने घर के बाहर सड़क पर मिट्टी और गिट्टी डालकर मेढ़ बना दिया था।

इससे पानी सड़क पर जमा हो गया था और पड़ोस में रहने वाले संतराम के मकान में घुसने लगा था। सड़क की मेढ़ को संतराम ने हटा दिया था। इसे लेकर रविवार की शाम जयपाल और संतराम के बीच विवाद और मारपीट हुई थी।

पड़ोसियों के साथ घायल को अस्पताल में भर्ती कराने गया था आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी जयपाल संतराम को डंडे से मारने के बाद उसे लेकर रतन कंवर और महेन्द्र साथ बांकीमोंगरा अस्पताल पहुंचा था। घायल को अस्पताल में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। इसके थोड़ी देर बाद संतराम की मौत हो गई थी।

Home / Korba / पानी निकासी के मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो