scriptकेन्द्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए एटक नेता मिश्रा ने क्या कहा, पढि़ए खबर… | Performed by AITUC | Patrika News
कोरबा

केन्द्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए एटक नेता मिश्रा ने क्या कहा, पढि़ए खबर…

केन्द्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाकर श्रमिक संगठन एटक ने कोरबा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

कोरबाJul 06, 2019 / 07:45 pm

Vasudev Yadav

केन्द्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए एटक नेता मिश्रा ने क्या कहा, पढि़ए खबर...

केन्द्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए एटक नेता मिश्रा ने क्या कहा, पढि़ए खबर…

कोरबा. केन्द्र सरकार की आर्थिक नीति की आलोचना की। 31 सूत्रीय मांग पर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए एटक नेता दीपेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र की सरकार और उद्योगों का प्रबंधन मिलकर एकतरफा मजदूर विरोधी नीतियों को आगे बढ़ा रही है। सरकार ने कोयला उद्योग (Coal industry) में कमर्शियल माइनिंग का ऐलान करके लगभग कोल इंडिया को बर्बादी की कगार पर खड़ा किया है। फिक्स्ड टर्म इम्पलॉयमेंट से स्थाई नौकरियों की संख्या घट गई है।
यह भी पढ़ें
स्कूल परिसर में किताबों का व्यवसाय, संचालक ने क्या कहा, पढिए खबर…

एटक ने कहा कि इसके परिणाम से कोल इंडिया में अनुकंपा नौकरी और महिला वीआरएस ठंडे बस्ते में चला गया है। एटक ने सरकारी पर उद्योग घराने के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया है। औद्योगिक घरानों के इशारे पर मजदूर विरोधी नीतियों को सरकार आगे बढ़ा रही है। एटक ने कोयला कंपनी पर भी मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि कंपनी माइंस एक्ट के विपरीत काम कर रही है।
यह भी पढ़ें
चौपाटी में युवक को चाकू घोंपने वाला आरोपी कोर्ट में किया समर्पण, दो अभी भी फरार

केन्द्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए एटक नेता मिश्रा ने क्या कहा, पढि़ए खबर...
मजदूरों के अधिकार का हनन हो रहा है। एक्ट के विपरीत खदान में काम लिया जा रहा है। एटक ने कोयला कंपनी (Coal company) में बढ़ती अफसरशाही की भी आलोचना की है। सभा को उमेश शर्मा, कमर बख्श, एनके दास, प्रमोद सिंह, एमपी सिंह, राजू श्रीवास्तव, राजेश पांडे, सुभाष सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एनके साव, रेवत मिश्रा, सूर्यकांत, रंजन राम, एसके प्रसाद, सुबोध सागर, भागवत सिंह, और रामजी साहू सहित कोरबा क्षेत्र के समस्त इकाइयों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Home / Korba / केन्द्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए एटक नेता मिश्रा ने क्या कहा, पढि़ए खबर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो