कोरबा

लोगों ने किया सिविल ऑफिस का घेराव, वीडियो में देखिए व्यवस्था पर कैसे जताया आक्रोश

Performed: गुरुवार को दीपका कालोनी में रहने वाले लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने सिविल ऑफिस का घेराव कर दिया। कहा…

कोरबाSep 19, 2019 / 09:38 pm

Vasudev Yadav

लोगों ने किया सिविल ऑफिस का घेराव, वीडियो में देखिए व्यवस्था पर कैसे जताया आक्रोश

कोरबा. बारिश में भी एसईसीएल की दीपका कॉलोनी में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे नाराज लोगों ने हिन्द मजदूर संघ के नेतृत्व में सिविल ऑफिस का घेराव किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एसईसीएल की दीपका कॉलोनी में पिछले तीन से पेय जल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे कोयला कर्मचारी व उनके परिवार को काफी परेशानी हो रही है। पीने के लिए दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
पानी की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्द मजदूर संघ के नेतृत्व में स्थानीय लोग गेवरा के सिविल ऑफिस पहुंचे। पानी की मांग को लेकर कार्यालय का घेराव किया। पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने पर आक्रोश जताया। प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि पाइप फुटने से कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
यह भी पढ़ें
इंजन के शुरू होते ही लोको पायलट को हुआ गड़बड़ी का एहसास, फिर डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई लिंक एक्सप्रेस

प्रबंधन की ओर से पाइप में सुधार किया जा रहा है। प्रबंधन ने जल्द नियमित तौर पर कॉलोनी पानी की आपूर्ति करने की बात कही। एचएमएस नेता एच मंसूरी ने बताया कि पिछले तीन दिन से दीपका कॉलोनी के माइनस, न्यू माइनस और एमडी टाइप आवास में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कॉलोनी में लगभग दो हजार मकान हैं। पानी की आपूर्ति नहीं होने से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। घेराव के दौरान एचएमएस के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.