scriptBreaking: दर्जन भर से अधिक लोगों को कुचलने वाला गणेश हाथी में लगाया गया रेडियो कॉलर आईडी जंगल में टूटा मिला, मचा हड़कंप | Radio caller ID installed in Ganesh elephant found broken in jungle | Patrika News
कोरबा

Breaking: दर्जन भर से अधिक लोगों को कुचलने वाला गणेश हाथी में लगाया गया रेडियो कॉलर आईडी जंगल में टूटा मिला, मचा हड़कंप

Elephant News: वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, गणेश हाथी को ट्रेस करने का काम किया गया शुरू

कोरबाMay 14, 2020 / 12:08 pm

Vasudev Yadav

Breaking: दर्जन भर से अधिक लोगों को कुचलने वाला गणेश हाथी में लगाया गया रेडियो कॉलर आईडी जंगल में टूटा मिला, मचा हड़कंप

Breaking: दर्जन भर से अधिक लोगों को कुचलने वाला गणेश हाथी में लगाया गया रेडियो कॉलर आईडी जंगल में टूटा मिला, मचा हड़कंप

कोरबा. लगभग 15 लोगों को कुचलने वाले गणेश हाथी में लगाया गया रेडियो कॉलर आईडी जंगल में टूटा हुआ गुरुवार को मिला। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गणेश हाथी को ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बीते साल झुंड से भटकने के बाद गणेश हाथी ने कोरबा और धर्मजयगढ़ वन मंडल के आधा दर्जन रेंज क्षेत्र के 40 से ज्यादा गांव में जमकर उत्पात मचाया था। सिलसिलेवार लोगों को मौत के घाट गणेश हाथी ने उतारा था। इसके बाद मुख्यालय से अनुमति लेने के बाद ट्रेंकुलाइज कर गणेश हाथी को कालर आईडी लगाया था। तब से गणेश हाथी पर निगरानी रखी जा रही थी, उसके लोकेशन के आधार पर आस-पास के गांव में मुनादी कराई जा रही थी। इस वजह से घटनाओं में कमी आई थी। बीते एक सप्ताह से गणेश कुदमुरा व करतला रेंज के आसपास उत्पात मचा रहा था।
गुरुवार की सुबह कुदमुरा रेंज क्षेत्र में गणेश हाथी पर लगाए गया कॉलर आईडी टूटा हुआ जंगल में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी वन अमला मौके पर पहुंचा। तब से गणेश हाथी का लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रहा है कुदमुरा रेंज के अधिकारी करतला और धर्मजयगढ़ रेंज के अधिकारियों को सूचना दी गई है।

जंजीर तोड़ कर भाग गया था गणेश
पिछले साल बड़ी मशक्कत के बाद गणेश हाथी को धर्मजयगढ़ रेंज के जंगल में ट्रेंकुलाइज कर कॉलर आईडी लगाया गया था। गणेश को सरगुजा ले जाया जा रहा था उसी वक्त व ट्रक में ही उत्पात मचाने लगा था इसके बाद उसे आनन-फानन में वापस कुदमुरा लाया गया था। जहां वो जंजीर तोड़ कर भाग गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो