scriptहड़ताल से हजारों भाईयों की राखियां डाकघर में जाम, कलाइयां रह जाएंगी सूनी | Rakhis of thousands of brothers jammed in post office due to strike | Patrika News
कोरबा

हड़ताल से हजारों भाईयों की राखियां डाकघर में जाम, कलाइयां रह जाएंगी सूनी

कोरबा. रक्षाबंधन पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा, इधर डाकघर कर्मचारी बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। मंगलवार को मोहर्रम का अवकाश रहा। इस कारण सोमवार की शाम के बाद से बहनों की राखियां भाईयों तक नहीं पहुंची है। इस कारण प्रधान, उप व शाखा डाकघरों में हजारों लिफाफा व पार्सल जाम हो गए हैं।

कोरबाAug 09, 2022 / 09:25 pm

CHOTELAL YADAV

हड़ताल से हजारों भाईयों की राखियां डाकघर में जाम, कलाइयां रह जाएंगी सूनी

हड़ताल से हजारों भाईयों की राखियां डाकघर में जाम, कलाइयां रह जाएंगी सूनी

भारतीय डाकघर कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के अधिकारी व कर्मचारी भी बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे और डाकघरों में ताला लटका रहेगा। इसके कारण राखियां भी नहीं बट पाएंगी और कारोबार भी प्रभावित रहेगा। दरअसल रक्षाबंधन पर घर से दूर रहने वाले भाईयों की कलाई सूनी नहीं रहे, इसके लिए बहनों ने डाकघर के माध्यम से राखियां भेजी हैं।
इस बीच विश्व आदिवासी दिवस व मोहर्रम की छुट्टी रही। बुधवार को हड़ताल और गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भी दफ्तरों की छुट्टी है। इस तरह मंगलवार के बाद से पार्सल व डाक नहीं पहुंची। अब बहनों की राखी भाईयों तक रक्षाबंधन के बाद पहुंचेगी। ऐसे में हजारों भाईयों की कलाई रक्षाबंधन पर्व पर सूनी रहेगी।
प्रदर्शन प्रधान डाकघर के सामने किया जाएगा। इस दौरान जिले भर के कर्मचारी यहां मौजूद रहेंगे। हड़ताल की वजह से लोगों को काफी परेशानी होगी। इधर संघ का कहना है कि यह सांकेतिक प्रदर्शन है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज होगी।

लाखों का कारोबार होगा प्रभावित
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से डाकघर की पॉलिसी के राशि का भुगतान, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री से लिफाफा व डाक का बुकिंग बंद रहेगा। इसके अलावा आधार कार्ड, तिरंगा वितरण, डाक वितरण सहित अन्य कार्य भी प्रभावित रहेंगे। इससे लाखों रुपए के कारोबार पर विपरित असर पड़ने की बात कही जा रही है।

निजीकरण का विरोध के साथ १६ सूत्रीय मांग
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ गु्रप सी बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार विभिन्न शासकीय संस्थाओं को निजी करण की ओर ले जा रही है। साथ ही कर्मचारियों के हित पर भी ध्यान नहीं दे रही है। इसे लेकर संघ में आक्रोश है। इन सभी बिदुओं को लेकर प्रधान डाकघर के सामने डाकघर के कर्मचारी व पोस्टमैन प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान सभी कार्य प्रभावित रहेंगे।

Home / Korba / हड़ताल से हजारों भाईयों की राखियां डाकघर में जाम, कलाइयां रह जाएंगी सूनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो