scriptदो इंजीनियर बहनों से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर वसूले 4 लाख रुपए | Raped by two engineer sisters obscene video 4 lakh rupees threatening | Patrika News
कोरबा

दो इंजीनियर बहनों से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर वसूले 4 लाख रुपए

दो सगी बहनों से शारीरिक संबंध का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगभग चार लाख रुपए की उगाही के आरोप में पुलिस ने एक आईटी इंजीनियर को को गिरफ्तार किया है।

कोरबाSep 19, 2020 / 09:48 am

Bhawna Chaudhary

rape.jpg

पीड़िता ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,पीड़िता ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में रहने वाली दो सगी बहनों से शारीरिक संबंध का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगभग चार लाख रुपए की उगाही के आरोप में पुलिस ने एक आईटी इंजीनियर को को गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम रूपेश कुमार मिरी (30) है। वह आईटी इंजीनियर है। वर्तमान में बिलासपुर की एक कंपनी में काम करता था। दर्री सीएसपी चमनलाल सिन्हा ने बताया कि आरोपी के पास से दोनों बहनों के कई अश्लील वीडियो जब्त किए गए हैं। उससे पूछताछ में पता चला है कि इंजीनियरिंग पढ़ाई के दौरान रूपेश का लड़की के घर आना जाना था। इस बीच उसने युवती के साथ संबंध बनाया। इस बीच युवती की छोटी बहन भी रूपेश के सम्पर्क में आ गई। रूपेश ने उससे भी संबंध बनाया। दोनों के कई अश्लील वीडियो और मैसेज को अपने पास रख लिया।

इसके बाद दोनों बहनों को ब्लैकमेल करने लगा। बड़ी बहन से करीब ढाई लाख और छोटी बहन से करीब डेढ़ लाख रुपए लिया। यह राशि दोनों बहनों ने कई किस्तों में रूपेश का दिया। इसके बाद भी वह दोनों पैसे की मांग करता रहा। रुपए नहीं देने पर अश्लील वीडियो को उनके मोबाइल फोन में भेजने लगा। वायरल की धमकी देने लगा।

परेशान होकर दोनों बहनों से दरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है। दोनों बहनों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई है। राकेश के संग दोनों बहनों का प्रेम संबंध संबंध जनवरी 2013 से चल रहा था। पुलिस ने दोनों बहनों की रिपोर्ट पर राकेश के खिलाफ दुष्कर्म और भयादोहन का केस दर्ज किया है।

Home / Korba / दो इंजीनियर बहनों से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर वसूले 4 लाख रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो