दुर्घटना सोमवार सुबह लगभग 5.30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बिहार के लखीसराय जिले की रहने वाली मोनिका शर्मा उम्र 32 के पिता अरुण शर्मा की मौत हो गई थी। तीन अगस्त को कोरबा के गोकुल नगर में अरुण का दशगात्र कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए अरुण की बेटी मोनिका किराए के स्कार्पियो से अपने परिवार के सदस्य दीपक, त्रिपुरारी शर्मा, मानवी, मानव और मयंक के साथ सड़क मार्ग से कोरबा जा रही थी।
रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर बांगो थाना क्षेत्र में ग्राम परला के पास स्कार्पियो सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मोनिका, त्रिपुरारी, दीपक और स्कर्पियो का ड्राइवर शंकर शामिल है। दुर्घटना का कारण स्कार्पियों की तेज रफ्तार बताई जा रही है।