scriptमहिला को सांप ने काटा तो परिजनों ने बना लिया बंधक, फिर तीन दिन बाद ये किया… | Snake bitten | Patrika News
कोरबा

महिला को सांप ने काटा तो परिजनों ने बना लिया बंधक, फिर तीन दिन बाद ये किया…

बारिश शुरू होते ही सर्पदंश (Snake bite) की घटनाएं बढ़ जाती है। ग्राम लुदुखेत में भी एक सर्प (Snake) ने महिला को काट लिया। परिजनों ने अस्पताल में दाखिल कराया। फिलहाल तबीयत में सुधार है।

कोरबाJun 30, 2019 / 09:24 pm

Vasudev Yadav

महिला को सांप ने काटा तो परिजनों ने बना लिया बंधक, फिर तीन दिन बाद ये किया...

महिला को सांप ने काटा तो परिजनों ने बना लिया बंधक, फिर तीन दिन बाद ये किया…

कोरबा. ग्राम लुदुखेत में खाट पर सो रही महिला को सांप ने काट (Snake bite) लिया। दर्द का एहसास होते ही महिला उठी। सांप को देखकर उसके होश उड़ गए। महिला की आवाज सुनकर परिजनों ने सांप (Snake) को बंधक बना लिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना करतला थाना अंतर्गत सोमवार की है। ग्राम लुदुखेत में जगेश्वरी राठिया रहती है। वह खाट पर सो रही थी। इस बीच जगेश्वरी को किसी जीव के काटने का एहसाए हुआ। खाट से उठने पर महिला की नजर सांप पर पड़ी। महिला जोर से चिल्लाई।
यह भी पढ़ें
पढि़ए क्या हुआ जब चलती बाइक पर टूटकर गिरा विद्युत प्रवाहित 11 केवी बिजली का तार

आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे में पहुंचे। उनकी भी नजर सांप (Snake) पर पड़ी। सांप (Snake) देखकर परिवार के होश उड़ गए। उसने सांप (Snake) को बंधक बना लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जगेश्वरी का तबीयत में सुधार आने पर सांप (Snake) को तीन दिन बाद छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें
किसान ने 112 की गाड़ी पर तैनात दो सिपाहियों पर लगाया ये आरोप, क्या है मामला पढि़ए पूरी खबर…

दरअसल ग्रामीणों में यह अधंविश्वास है कि सांप (Snake) को पकड़कर रखने से उसका जहर का असर नहीं होता है। बताया जा रहा है बंधक बनाए गए सांप (Snake) का नाम करैत है, जो काफी जहरीला होता है।

Home / Korba / महिला को सांप ने काटा तो परिजनों ने बना लिया बंधक, फिर तीन दिन बाद ये किया…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो