पुलिस ने बताया कि कटघोरा के हुसैन सागर इलाके में रहने वाला इजराइल हुसैन उम्र ३४ साल ने खुद को अविवाहित बताकर एक नाबालिग लड़की को शादी के झांसे में फंसाया। लड़की को घर से भगाकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ले गया। वहां लगभग 15 दिन तक किराए के मकान में रखा। लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसबीच इजराइल के मोबाइल पर एक महिला का कॉल आया।
महिला ने खुद को इजराइल की पत्नी बताया। यह भी बताया कि इजराइल दो बच्चों का पिता है। यह सुनकर नाबालिग लड़की हैरान हो गई। उसे इजराइल की चारसौबीसी का पता चला। नाबालिग लड़की ने इजराइल के साथ रहने से मना कर दिया। उसपर घर लौटने के लिए दबाव बनाया। नाबालिग पर दबाव बनाने के लिए इजराइल ने लड़की के साथ बिताए संबंध की एक वीडियो बनाकर रख लिया। बाद में लड़की को कटघोरा भेजने से भी मना कर दिया।
महिला ने एसईसीएल कर्मी पर घर में घुसकर छेडख़ानी का लगाया आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार लड़की के पिता ने भेजे चार हजार रुपए
इजराइल ने नाबालिग लड़की की घर वापसी के लिए बस व ट्रेन का किराया भी देने से मनाा कर दिया। तब लड़की ने अपने पिता को कॉल कर रुपए मांगी। पिता ने बेटी के खाते में चार हजार रुपए डाला। लड़की गाजियाबाद से अकेली घर लौट आई। लेकिन इजराइल नहीं लौटा।
वीडियो वायरल की धमकी
घर लौटकर नाबालिग ने अपनी आपबीती माता पिता को सुनाई। इजराइल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने लड़की कटघोरा थाना पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही इजराल आक्रोशित हो गया। उसने लड़की के साथ बिताए संबंधों की अश्लील विडियो को वायरल करने की धमकी दी। परिवार डर गया। उसने छह माह तक घटना को छिपाए रखा। फिर भी इजराइल अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने इजराइल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।