प्रक्रिया लगभग पूरी, मंजूरी का इंतजार
नया सेकेंड एंट्री निर्माण के लिए जगह से लेकर सभी विभाग के अधिकारियों ने प्रपोजल सहित अन्य कार्य तैयार कर लिए गए हैं। इस संबंध में जोन को कार्य की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि अब विभागों को जोन से मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने के साथ ही कार्य शुरू हो जाएगा।
बढ़ाया जाएगा एफओबी
सेकेंड एंट्री का विस्तार होने के बाद एफओबी (पैदल ओवरब्रिज पुल) को बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव रहता है। कीचड़ और धूल से लोग खासे परेशान हो रहे हैं। नए सेकेंड एंट्री बनने के बाद लोगों को सड़क पार नहीं करना होगा। यात्री सेकेंड एंट्री के एफओबी से चढ़कर सीधे प्लेटफार्म पर पहुंचेंगे। वहीं भारी वाहनों का परिचालन ब्रिज के नीचे से होकर गुजरेगी। इससे यात्रियों को आवाजाही में सुविधा होगा।
इधर बताया जा रहा है कि सेकेंड एंट्री विस्तार के साथ ही मानिकपुर साइडिंग को भी बढ़ाने की योजना है। वर्तमान में जो सेकेंड एंट्री बनी हुई है। उसके दोनों ओर कोयला लदान जारी है। इसके लिए कई बार भारी वाहनों को रेलवे लाइन से लगी प्लेटफार्म से दूसरी ओर पहुंच रही है। सेकेंड एंट्री के विस्तार के बाद पुरानी एंट्री को बंद कर दी जाएगी। यहां पर भी कोयला डंप किए जाने की योजना है। ऐसे में लोगों की परेशानी भी बढ़ सकती है।
-प्रभात कुमार, एआरएम, कोरबा