scriptप्रेमी संग शादी सेे लड़की ने किया इनकार तो युवक ने होने वाले ससुर को भेज दिया अंतरंग तस्वीर | The girl refused to marry her lover, man sent an intimate picture | Patrika News
कोरबा

प्रेमी संग शादी सेे लड़की ने किया इनकार तो युवक ने होने वाले ससुर को भेज दिया अंतरंग तस्वीर

शादी से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कुछ आपत्तिजनक तस्वीर उसके होने वाले ससुर को भेज दिया। लड़की की सगाई को तोड़वा दिया।

कोरबाJan 15, 2022 / 05:47 pm

Rajesh Kumar kumar

Girl

Girl

पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना नगर निगम क्षेत्र के एक वार्ड की है। पुलिस ने बताया कि स्नातक में पढ़ने वाली एक छात्रा का लक्की के नाम युवक संग प्रेम संबंध था। तीन चार साल से युवक युवती एक दूसरे को जानते पहचानते थे। उनके बीच दूरियां कम हो गई थी। इस बीच युवक ने युवती की कुछ अतंरंग फोटो खींचकर अपनी मोबाइल में रख लिया था।


इस बीच युवती के घर वालों ने उसकी शादी एक सजातीय युवक से तय कर दी। पिछले साल दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में युवती की सगाई हुई। इसकी जानकारी लक्की हुई। वह आक्रोशित हो गया। लड़की को सगाई तोड़ने के लिए डराने धमकाने लगा। लड़की नहीं मानी। तब उसे अपमानित करने के लिए नया चला चल दिया। लक्की ने लड़की के होने वाले ससुर का नंबर पता किया।

अंतरंग संबंधों से संबंधित कुछ तस्वीर लड़की के होने वाले ससुर को भेज दिया। इस तस्वीर को देखकर ससुर ने घटना की जानकारी लड़की के पिता को दिया साथ अपने बेटे की सगाई को तोड़ दिया। लड़की की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है।


लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसकी अंतरंग तस्वीर को युवक ने पहले मोबाइल हैंडसेट में कैद किया था। इसकी जानकारी होने पर युवती ने विरोध किया। युवक को तस्वीर डिलिट करने के लिए कहा था। तब युवक ने तस्वीर को डिलिट करने की जानकारी युवती को दी थी। लेकिन उसने सही में तस्वीर को डिलिट नहीं किया था।

Home / Korba / प्रेमी संग शादी सेे लड़की ने किया इनकार तो युवक ने होने वाले ससुर को भेज दिया अंतरंग तस्वीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो