घटना मंगलवार सुबह की है। सीतामणी क्षेत्र में रहने वाली छात्रा कॉलेज जा रही थी। पुराने बस स्टैंड में छात्रा को करन लहरे मिला। उसने छात्रा का यह कहकर बाइक में बैठा लिया कि उसे छात्रा के खिलाफ शिकायत मिली है। वह छात्रा को लेकर घंटाघर ओपेन ऑडिटोरियम पहुंचा।
छात्रा पर एक अन्य युवक के साथ घुमने का आरोप लगाया। युवती ने इनकार किया तो युवक आक्रोशित हो गया। उसने विवाद शुरू कर दिया। पर्स से ब्लेड निकालकर युवती की कुर्ती फाड़ दी। छात्रा को दो तीन थप्पड़ जड़ दिया। युवक यहीं नहीं रूका। उसने कुर्ती को हाथ पकड़कर फाड़ दिया था।
दूसरे युवक संग बातचीत करने पर जिंदा जलाने की धमकी तक दिया था। छात्रा ने घंटाघर में एक दूसरे युवक से मोबाइल मांगकर सूचना अपने पिता को दी। सूचना कोतवाली थाने को दी गई। पुलिस ने करन को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई। पता चला कि करन युवती से एकतरफा प्रेम करता है।
इसकी सूचना पर पुलिस ने करन की पत्नी को भी थाने बुलाया। सभी के सामने करन से सख्ती बरती। धारा जमानती होने के कारण करन को थाने से ही बेल पर रिहा किया गया।
करन पहले से शादीशुदा है। यह जानने के बाद युवती ने करने से दूरी बना ली है। लेकिन युवक युवती से एक तरफा प्रेम करता है। युवती उससे पहले बातचीत करती थी।
किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज– शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दर्री थानेदार ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मारूक कुरैशी उर्फ कल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परिजनों का आरोप है कि मारूक ने शादी का झांसा देकर किशोरी का पे्रम जाल फंसाया। करीब दो साल तक किशोरी का शारीरिक शोषण किया।
फिर शादी से इनकार कर दिया। शादी के लिए किशोरी के दबाव डालने पर युवक ने जान से मारने तक की धमकी दी। किशोरी ने परिवार को जानकारी दी। पुलिस को अवगत कराया गया। किशोरी की बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।