scriptतीन पत्थरबाज गिरफ्तार, भेजे गए जेल | Three stone pelters arrested, sent to jail | Patrika News
कोरबा

तीन पत्थरबाज गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Korba. डीजल चोरों की पत्थरबाजी में घायल सुरक्षा प्रहरी की हालत में सुधार हो रहा है। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी करके तीन चोरों को पकड़ने का दावा किया है। उनसे चोरी की 70 लीटर डीजल बरामद किया है।

कोरबाJun 25, 2022 / 02:44 pm

Rajesh Kumar kumar

तीन पत्थरबाज गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सुरक्षा कर्मी पर पत्थर से हमला करने वाले आरोपी

पुलिस ने बताया कि एसईसीएल की दीपका खदान में चोरों का गिरोह घुसा था। गिरोह खदान में खड़ी एक शॉवेल मशीन से डीजल की चोरी कर रहा था। इस बीच सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी। जवानों ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया।

भागते हुए चोरों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी किया। घटना में तीन सुरक्षा प्रहरी बीके सिंह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घेराबंदी करके तीन चोरों को पकड़ लिया।

इसमें शशि कुमार, शनिराम और रवि कश्यप शामिल है। आरोपियों के कब्ज से पुलिस ने दो जेरीकेन में 35- 35 लीटर डीजल जब्त किया है। एक खाली जेरीकेन और चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली पाइप को बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने खदान में घुसकर डीजल चोरी, सरकारी काम में बाधा और मारपीट का केस दर्ज किया है।

 

 


घटना के समय पेट्रोलिंग टीम के साथ केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान भी ड्यूटी पर मौजूद थे। लेकिन चोरों को नहीं पकड़ सके।चोरों के उत्पात से एसईसीएल की कोयला खदानों में काम करने वाले एजेंसियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। खदानों में काम करने वाले मजदूर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।


खदानों से होने वाली डीजल और कोयले की चोरी को रोकने के लिए एसईसीएल की ओर से केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अलावा त्रिपुरा राइफल की बटालियन को लगाया गया है। होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एसईसीएल की विभागीय सुरक्षा एजेंसी भी है। लेकिन चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं।

Home / Korba / तीन पत्थरबाज गिरफ्तार, भेजे गए जेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो