scriptशराब के नशे में हवा से बातें कर रहा था मार्शल ड्राइवर, अचानक पलटी तो दर्जनभर महिला-पुरुषों में मच गई चीख-पुकार, फिर… | Drunken driver overturned Marshal, 12 injured | Patrika News

शराब के नशे में हवा से बातें कर रहा था मार्शल ड्राइवर, अचानक पलटी तो दर्जनभर महिला-पुरुषों में मच गई चीख-पुकार, फिर…

locationकोरीयाPublished: Mar 14, 2019 07:58:56 pm

मार्शल में सवार होकर करीब दर्जनभर महिला-पुरुष करने जा रहे थे काम, सभी को आई गंभीर चोटें

Injured

Injured

बैकुंठपुर. शराब के नशे में एक ड्राइवर तेज गति से मार्शल वाहन चला रहा था। मार्शल में दर्जनभर महिला-पुरुष सवार थे। तेज रफ्तार के कारण अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर मार्शल पलट गई। हादसे में मार्शल सवार सभी ग्रामीण घायल हो गए। सभी को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरिया जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दीबाड़ी निवासी सुमित्रा पति कैलाश नाथ 40 वर्ष, बाल गोपाल 28 वर्ष, विनोद कुमार 25 वर्ष, महावीर साहू 29 वर्ष,

थाना पटना के ग्राम चमड़ी निवासी कलावती पिता बहादुर कोमा 28 वर्ष, मनोहर पिता मान सिंह उम्र 18 वर्ष, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी आशीष कुमार 18 वर्ष मंगलवार की सुबह मार्शल में सवार होकर चिरमिरी से कोरबी काम करने जा रहे थे।
Injured women
मार्शल का चालक शराब के नशे में धुत था तथा वह तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी बीच अचानक वह मार्शल से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मार्शल में सवार करीब दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बैकुंठपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां सभी का इलाज जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो