scriptबैंक की मिलीभगत?, फिर आठ किसानों की लोन राशि 2.70 लाख हड़पी, आरोपी गिरफ्तार | korea police | Patrika News
कोरीया

बैंक की मिलीभगत?, फिर आठ किसानों की लोन राशि 2.70 लाख हड़पी, आरोपी गिरफ्तार

– बैंक स्टाफ से सांठगांठ कर केसीसी व अन्य लोन स्वीकृत कराया, फिर हितग्राहियों को ऋण नहीं, बिचौलिए को दिया था।

कोरीयाJul 25, 2022 / 09:08 pm

Yogesh Chandra

बैंक की मिलीभगत?, फिर आठ किसानों की लोन राशि 2.70 लाख हड़पी, आरोपी गिरफ्तार

बैंक की मिलीभगत?, फिर आठ किसानों की लोन राशि 2.70 लाख हड़पी, आरोपी गिरफ्तार



बैकुंठपुर। सेंट्रल बैंक देवाडांड़ से आठ किसानों को केसीसी व अन्य लोन पास कराकर २.७० लाख हड़पने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। हालाकि लोन की राशि ठगी करने में बैंक प्रबंधन की संलिप्तता होने की आशंका जताई गई है। लोंगों का कहना है कि बैंक प्रबंधन की मिलीभगत के बिना केसीसी या अन्य लोन में गड़बड़ी नामुमकिन है। बैंकिंग नियम में लोन की राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में राशि जमा करने का प्रावधान है।
खडग़वा पुलिस के अनुसार विधायक डॉ विनय जायसवाल ने १३ जुलाई को आरोपी गिरीराज सिंह मरावी निवासी जरौंधा के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि सेंट्रल बैंक देवाडांड़ क्षेत्र के किसान व हितग्राहियों के नाम से केसीसी मद से लोन स्वीकृत करा राशि हड़पी है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर थाना खडग़वां को कार्यवाही करने भेजा। इस दौरान पीडि़तों को तलब कर बयान लिया गया। आरोपी ने आठ पीडि़त किसानों से २.७० हजार रुपए हड़पी है। मामले में आरोपी गिरीराज सिंह पिता उमेन्द्र सिंह(३२) निवासी जरौंधा थाना खडग़वा के विरुद्ध धारा ४२० के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह, सुनील साहू, जितेन्द्र मिश्रा आदि शामिल थे।

ये हैं पीडि़त किसान
-अहिबरन सिंह निवासी फूलगा से केसीसी लोन स्वीकृत कराने 60000 रुपए लिया।
– विजय सिंह निवासी मगरहवापारा कटकोना के नाम पर 950000 रुपए लोन स्वीकृत कराकर 40 हजार लिया।
– अंगद सिंह निवासी मेण्ड्रा के 140000 रुपए लोन का पैसा खाता में जमा कराने 80000 रुपए लिया।
-धनी सिंह निवासी लालपुर के नाम से 60000 रुपए का लोन स्वीकृत कराकर 20000 रुपए लिया।
– सुग्रीव सिंह के नाम पर 60000 रुपए का लोन स्वीकृत कराकर २0000 रुपए लिया।
-उमेन्द्र सिंह निवासी लालपुर के नाम से 50000 रुपए लोन स्वीकृत कराकर 15000 रुपए लिया।
-अनमोल सिंह निवासी लालपुर के नाम पर 50000 रुपए लोन स्वीकृत कराकर 18000 रुपए लिया।
– ईश्वर सिंह नेटी निवासी लालपुर के नाम पर 37000 लोन स्वीकृत कराकर 17000 रुपए लिया।

आरोपी बैंक में बैठा रहता था, प्रबंधन को तनिक भी शक नहीं हुआ
विधायक के शिकायत पत्र में उल्लेख है कि आरोपी गिरीराज सिंह मरावी सेंट्रल बैंक देवाडांड़ में उपस्थित रहता था। ग्रामीण उसे बैंक कर्मचारी समझकर उसके पास बैंकिंग कार्य कराने जाते है। फिर वह व्यक्ति ग्रामीण किसानों के घर चला जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के बहाने जमीन के दस्तावेजों का फोटो खिंचकर ले जाता है। जिससे किसानों के बिना बैंक शाखा जाए ही राशि आहरण कर ली जाती है। इधर आरोपी बैंक में बैठा रहता था। बावजूद बैंक प्रबंधन को आरोपी के ऊपर तनिक भी शक नहीं होता था। इसलिए लोगों ने बैंक प्रबंधन की मिलीभगत से लोन राशि हड़पने की आशंका जताई है।

Home / Koria / बैंक की मिलीभगत?, फिर आठ किसानों की लोन राशि 2.70 लाख हड़पी, आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो