script5 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे ‘इशकजादे’, परिणीति को ‘फरार’ करने के लिए तैयार है अर्जुन | Ishaqzaade pair Arjun kapoor and Parineeti Chopra to star in Dibakar Banerjee's next film Titled Sandeep aur Pinky Faraar | Patrika News
मनोरंजन

5 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे ‘इशकजादे’, परिणीति को ‘फरार’ करने के लिए तैयार है अर्जुन

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में ‘इशकजादे’ में साथ काम कर चुके अर्जुन और परिणीति की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। फिल्म का नाम ‘संदीप और पिकीं फरार’ रखा गया है। यह एक ऐसे जोड़े की कहानी होगी जो साथ रह नहीं सकते लेकिन एक-दूसरे के बिना जी नहीं सकते।

कोरीयाJul 03, 2017 / 11:28 am

guest user

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के फैंस के लिए खुशखबरी है। ‘इशकजादे’ में साथ काम कर चुकी ये जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। फिल्म इशकजादे में अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब दोनों जल्द ही दिबाकर बैनर्जी की अगली फिल्म में साथ दिखाई देने वाले है। फिल्म का टाइटल भी तय हो गया है।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का नाम ‘संदीप और पिकीं फरार’ रखा गया है। यह एक ड्रामा थ्रिलर होगी। इस फिल्म में अर्जुन औऱ परिणीति ऐसे लड़के-लड़की का किरदार निभाएंगे जिनका मिजाज एक-दूसरे से एकदम अलग है। दोनों को जो चीज मिलाती है वो है एक-दूसरे के लिए उनका संदेह और नफरत। यह एक ऐसे जोड़े की कहानी होगी जो साथ रह नहीं सकते लेकिन एक-दूसरे के बिना जी नहीं सकते।’
https://twitter.com/hashtag/Ishaqzaade?src=hash
‘इशकजादे’ से मशहूर हुई ये जोड़ी अब बड़े पर्दे पर फिर से अपना जादू चलाने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि ‘इशकजादे’ अर्जुन कपूर की पहली और परिणीति की दूसरी फिल्म है। 5 साल बाद फिर से साथ काम कर रहे अर्जुन और परिणीति पहली बार दिबाकर बैनर्जी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित है। दिबाकर बैनर्जी की ये यशराज के साथ तीसरी फिल्म होगी।
https://twitter.com/hashtag/SandeepAurPinkyFaraar?src=hash
‘खोसला का घोंसला’ बना कर मशहूर होने वाले दिबाकर की पिछली फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ थी, जो उतनी सफल नहीं हो पाई थी। ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ के अलावा दिबाकर और ‘यश राज’ एक और फिल्म ‘तितली’ से लिए भी जुड़े थे, जिसने ‘कान फिल्म समारोह’ में काफी धूम मचाई थी। एक ब्रेक के बाद लौट रहे दिबाकर बैनर्जी का कहना है कि ‘मुझे लग रहा है जैसे मैं अपनी पहली फिल्म बना रहा हूं। इस कहानी को सुनाने के लिए मुझे काफी बातें भुलानी पड़ी है।’
https://twitter.com/arjunk26
वहीं दिबाकर बैनर्जी की फिल्म में काम करने को लेकर अर्जुन कपूर का कहना है कि “यशराज के साथ वापस आकर अच्छा लग रहा है। दिबाकर बैनर्जी सबसे अच्छे निर्देशकों में से एक हैं। मैं दिबाकर और परिणीति के साथ फरार होने के लिए फुली तैयार और एक्साइटेड हूं।” तो वहीं परिणीति भी फिल्म को लेकर उतनी ही उत्साहित है। उनका कहना है कि ‘इशकजादे’ के बाद वो और अर्जुन दिबाकर के साथ काम करने का सपना देखते थे। ‘उनकी फिल्में काफी अलग होती हैं और लोगों के मन में अपनी छाप छोड़ जाती हैं। मैं इस फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।’
https://twitter.com/hashtag/SandeepAurPinkyFaraar?src=hash
फिलहाल अभी तय नहीं हो पाया है कि इसे कब रिलीज किया जाएगा। लेकिन जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को फिर से साथ देखने के लिए उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन और परिणीति इशकजादे वाला जादू दुबारा दोहरा पाने में कामयाब रहते है या नहीं। इसके लिए तो फिल्म के रिलीज का इंतजार करना होगा।

Home / Entertainment / 5 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे ‘इशकजादे’, परिणीति को ‘फरार’ करने के लिए तैयार है अर्जुन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो