scriptबारिश से हसदेव नदी में आई बाढ़, पुल पर पानी भरने से एनएच जाम, इंटकवेल में 10 घंटे फंसा रहा कर्मचारी | Weather Update: Flood came in Hasdev river, water overflow on Bridge | Patrika News

बारिश से हसदेव नदी में आई बाढ़, पुल पर पानी भरने से एनएच जाम, इंटकवेल में 10 घंटे फंसा रहा कर्मचारी

locationकोरीयाPublished: Jun 16, 2020 10:45:05 pm

Weather Update: दो दिन से जिले में हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर, अधिकारियों ने उसे निकालने नहीं की गई कोई पहल

बारिश से हसदेव नदी में आई बाढ़, पुल पर पानी भरने से एनएच जाम, इंटकवेल में 10 घंटे फंसा रहा कर्मचारी

Flood in Hasdev river

बरबसपुर/बैकुंठपुर. कोरिया जिले में दो दिन से बारिश होने के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मंगलवार की सुबह नागपुर-लाई स्थित हसदेव नदी पर अचानक बाढ़ आने से पीएचई चौकीदार नदी किनारे इंटकवेल में करीब 10 घंटे तक फंसा रहा। (Weather Update)
अधिकारियों को उसने फोन भी किया, लेकिन किसी ने उसे वहां से निकालने की जहमत नहीं उठाई। अंत में कर्मचारी ने अपने दोस्तों को बुलाया और शाम को वहां से निकला। इधर उसकी बाइक भी नदी में डूब गई थी जो बाद में मिल गई।

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पीएचई कर्मचारी हिरावन लाल पाल हसदेव नदी किनारे स्थित इंटेकवेल में ड्यूटी करने गया था। इसी बीच करीब 11 बजे हसदेव नदी में अचानक बाढ़ आ गया। इससे कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजगार्ग-४३ के बीच ग्राम नागपुर-लाइन स्थित हसदेव नदी पुल के ऊपर से पानी बहने लगा।
इससे आवागमन बाधित रहा और कई घंटे तक पुल के दोनों ओर जाम लगा रहा। इस दौरान पुल की सुरक्षा को लेकर दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया, लेकिन नदी किनारे इंटकवेल में फंसे कर्मचारी की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। (Weather Update)
बारिश से हसदेव नदी में आई बाढ़, पुल पर पानी भरने से एनएच जाम, इंटकवेल में 10 घंटे फंसा रहा कर्मचारी
कर्मचारी पाल ने सुबह 11 बजे से अपने अधिकारी सहित कर्मचारियों को फोन लगाया, लेकिन उसको निकालने के लिए कोई पहल नहीं की गई। मजबूर होकर अपने दो मित्र को बुलाया और नदी का जल स्तर कम होने के बाद शाम करीब ६ बजे फंसे कर्मचारी को निकाला गया। कर्मचारी की बाइक भी नदी किनारे पानी में डूब गई थी।

अमृतधारा भी पर्यटकों को करने लगा आकर्षित
इधर जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात का विहंगम दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करने लगा है। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार 1-15 जून 2020 तक 113.9 मिलीमीटर औसत बारिश रेकॉर्ड किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो