scriptखुशखबर: अब हाड़ौती में चार जगह होगी लहसुन की खरीद, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी | 4 places to purchase Start of garlic in kota division | Patrika News
कोटा

खुशखबर: अब हाड़ौती में चार जगह होगी लहसुन की खरीद, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने किसानों को राहत देते हुए हाड़ौती की चार मंडियों के साथ प्रदेश में लहसुन के खरीद केन्द्रों को मंजूरी दे दी है।

कोटाApr 17, 2018 / 10:37 pm

​Zuber Khan

Garlic
कोटा/जयपुर . मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने किसानों को राहत देते हुए हाड़ौती की चार मंडियों के साथ प्रदेश में लहसुन के खरीद केन्द्रों को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में आदेश जारी हो गए है। फ ल सब्जी मंडी कोटा , बारां जिले के अन्ता, कोटा जिले के सांगोद व सुल्तानपुर तथा जोधपुर , तथा निम्बाहेड़ा में लहसुन क्रय केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं। इन केन्द्रों पर राजफैड के माध्यम से लहसुन की खरीद होगी। 32.57 रुपए प्रति किलो की दर से लहसुन की खरीद होगी।
यह भी पढ़ें

पहले ट्रैक्टर से कुचला, दम नहीं निकला तो तलवारों से काट डाला, तीन भाइयों समेत 6 हत्यारों को उम्र कैद



गौरतलब है कि लहसुन क दाम न्यूनतम स्तर पर पहुंचने पर पत्रिका ने अभियान चलाकर किसानों की पीड़ा को उजागर किया था। इसके बाद सांसद ओम बिरला ने केन्द्र और राज्य सरकार के समक्ष लहसुन की बाजार हस्तक्षेप योजना में खरीद का मसला रखा था। संसद में भी यह मामला उठाया था। इसके बाद केन्द्र ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर प्रदेश में लहसुन खरीद के आदेश जारी किए थे।
यह भी पढ़ें

कोटा में हवाई सेवा को प्रमोट करेगा ALLEN



गौरतलब है कि हाड़ौती की मंडियों में नए लहसुन की आवक शुरू होते ही दामों में भारी गिरावट आ गई है। मौजूदा दामों में लागत निकलना तक मुश्किल हो गया है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने लहसुन का भण्डारण शुरू कर दिया था।
Big News: हवाई सेवा के बाद अब ALLEN देगा सरकारी स्कूलों के 500 स्टूडेंट्स को नि:शुल्क कोचिंग

गर्मी बढऩे से लहसुन के खराब होने की आशंका भी है। हाड़ौती में इस साल एक लाख हैक्टेयर से अधिक रकबे में लहसुन की बुवाई हुई। मंडियों में नए लहसुन का औसत भाव 8 से 12 रुपए प्रति किलो है, जबकि लागत ज्यादा आती है। इस कारण किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। दाम गिरने से मंडियों में आवक भी कम हो रही है।

Home / Kota / खुशखबर: अब हाड़ौती में चार जगह होगी लहसुन की खरीद, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो