scriptBig News : कोटा में 100 में से 56 वार्डों में सामान्य वर्ग के कार्यकर्ता लड़ सकेंगे चुनाव, महापौर की कुर्सी पर नजर | 56 of 100 seats allocate for general candidates | Patrika News
कोटा

Big News : कोटा में 100 में से 56 वार्डों में सामान्य वर्ग के कार्यकर्ता लड़ सकेंगे चुनाव, महापौर की कुर्सी पर नजर

Local bodies Election : वार्डों का निर्धारण, राज्य सरकार ने वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की
 

कोटाJul 30, 2019 / 11:18 pm

Rajesh Tripathi

kota news

कोटा में 100 में से 56 वार्डों में सामान्य वर्ग के कार्यकर्ता लड़ सकेंगे चुनाव, महापौर की कुर्सी पर नजर

कोटा. राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों का निर्धारण कर दिया है। इसमें 100 वार्डों में 56 वार्ड सामान्य वर्ग पुरुष और महिलाओं के लिए होंगे। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर पुरानी अधिसूचनाएं व आदेश निरस्त कर नई अधिसूचना जारी की है। जनसंख्या के आधार पर कोटा नगर निगम में 100 वार्डों पर मुहर लगाई गई है। आगामी निगम चुनाव 100 वार्डों में ही होंगे। वार्डों का आरक्षण के आधार पर वर्गीकरण भी कर दिया गया। 56 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। इसमें 38 वार्ड सामान्य पुरुष वर्ग तथा 18 सामान्य महिला वर्ग के लिए रखे गए हैं। निगम चुनाव नवम्बर में होने की संभावना है। अब वार्डों स्तर पर आरक्षित किए जाएंगे। इसके लिए कोटा में ही लॉटरी से वार्डों का निर्धारण किया जाएगा। कैथून में 25 वार्ड है। सांगोद में 25, रामगंजमंडी में 40, इटावा 35 वार्ड होंगे। वार्डों का नए सिरे पुनर्गठन कर दिया गया है। साथ ही वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
कोटा शहर में पानी का संकट गहराया, सरकार
अधिकारियों को पाबंद करें


महापौर की कुर्सी पर नजर
अगस्त में महापौर पद के लिए लॉटरी निकाले जाने की संभवना है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की नजर महापौर की कुर्सी पर है। किस वर्ग के लिए यह कुर्सी आती है। अभी महापौर की सीट सामान्य पुरुष वर्ग के लिए थी। भाजपा के महेश विजय महापौर हैं। इस बार महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष होगा, यानी सीधे जनता महापौर को चुनेंगी।

यह है स्थिति
कोटा कुल वार्ड 100

अनुसूचित जाति : कुल 18

पुरुष : 12

महिला : 6

अनुसूचित जन जाति : कुल 5

पुरुष : 3

महिला : 2

अन्य पिछड़ा वर्ग : 21
पुरुष :14

महिला : 7

सामान्य वर्ग : 56

पुरुष : 38

महिला : 18

Home / Kota / Big News : कोटा में 100 में से 56 वार्डों में सामान्य वर्ग के कार्यकर्ता लड़ सकेंगे चुनाव, महापौर की कुर्सी पर नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो