script7.08 लाख मतदाता चुनेंगे कोटा दक्षिण और उत्तर की शहर सरकार | 7.08 lakh voters will cast their vote in the corporation kota | Patrika News
कोटा

7.08 लाख मतदाता चुनेंगे कोटा दक्षिण और उत्तर की शहर सरकार

Municipal election 5 अप्रेल को होंगे ईवीएम से होंगे चुनाव

कोटाMar 13, 2020 / 01:27 pm

Suraksha Rajora

7.08 लाख मतदाता चुनेंगे कोटा दक्षिण और उत्तर की शहर सरकार

7.08 लाख मतदाता चुनेंगे कोटा दक्षिण और उत्तर की शहर सरकार

कोटा. राज्य निर्वाचन आयोग ने कोटा दक्षिण और कोटा उत्तर नगर निगम समेत प्रदेश के छह नवगठित निगमों के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पार्षदों के लिए 5 अप्रेल को मतदान होगा। कोटा दक्षिण निगम में 80 तथा कोटा उत्तर निगम में 70 वार्ड है। शहर में पहली बार दो नगर निगम गठित किए गए हैं। दोनों निगमों में कुल सात लाख आठ हजार 981 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
जिला निर्वाचन विभाग ने बुधवार को दोनों निगम में वार्डों की जाति व वर्ग के आधार पर लॉटरी निकाली थी, इसके अगले दिन निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। वहीं भाजपा और कांग्रेस ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव कार्यक्रम के तहत 7 अप्रेल को मतगणना होगी। जबकि महापौर का चुनाव 16 अप्रेल और उप महापौर का चुनाव 17 अप्रेल को करवाया जाएगा।
कोटा उत्तर निगम

– 3 लाख 32 हजार 655 कुल मतदाता

– 1 लाख 70 हजार 894 पुरुष मतदाता

– 1 लाख 61 हजार 759 महिला वोटर्स

– 70 कुल वार्ड

कोटा दक्षिण निगम

-3 लाख 76 हजार 326 कुल मतदाता

– 1 लाख 93 हजार 973 पुरुष वोटर्स

-1 लाख 82 हजार 349 महिला मतदाता

– 80 कुल वार्ड

Home / Kota / 7.08 लाख मतदाता चुनेंगे कोटा दक्षिण और उत्तर की शहर सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो