scriptकोटा जंक्शन पर सेल्फी के लिए बनेगी खास जगह | A special place will be made for selfie at Kota Junction | Patrika News
कोटा

कोटा जंक्शन पर सेल्फी के लिए बनेगी खास जगह

कोटा जंक्शन के पुनर्विकास पर 23 करोड़ खर्च होंगे और डकनिया स्टेशन पर लूप लाइन और विकास कार्यों पर 41 करोड़ खर्च होंगे। डकनिया स्टेशन पर होंगे दो प्रवेश द्वार और तीन प्लेटफॉर्म

कोटाSep 01, 2020 / 09:05 am

Jaggo Singh Dhaker

kttw.jpg

कोटा जंक्शन के पुनर्विकास पर 23 करोड़ खर्च होंगे

कोटा. शहर के कोटा जंक्शन, डकनिया स्टेशन और सोगरिया स्टेशन का पुनर्विकास होने के बाद यहां यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा। रेलवे का प्रयास है कि यहां यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिले। डीआरएम पंकज शर्मा ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि योजनाओं को जल्द स्वीकृति के प्रयास कर रहे हैं। सोगरिया स्टेशन पर सुविधाओं का विस्तार कार्य चल रहा है। वहीं कोटा जंक्शन के पुनर्विकास की योजना भी आगे बढ़ रही है। कोटा जंक्शन पर 23 करोड़ के कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। कोटा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं में इजाफा करने के साथ सेल्फी और मिटिंग पॉइंट भी बनाए जाएंगे। यहां पर यात्री कोटा की यादों के साथ खास तरीके से सेल्फी ले सकेंगे। प्लेटफॉर्म आधुनिक बनेंगे। एक्जक्यूटिव लांज का भी निर्माण होगा। कोटा जंक्शन के पुनर्विकास के लिए पहले चरण में 9.91 करोड़ के कार्य स्वीकृत हो गए हैं। इसके साथ डकनिया तलाब स्टेशन को उप नगरीय स्टेशन के रूप में बनाने की योजना तैयार हो चुकी है। इसके विकास पर करीब 41 करोड़ रुपए खर्च होंगे। डकनिया स्टेशन पर अभी एक हाईलेवल प्लेटफॉर्म बना हुआ है। यहां दो हाई लेवल प्लेटफॉर्म और बनेंगे। इसके अलावा एक नया फुटओवर ब्रिज बनेगा, प्लेटफॉर्म एक पर नया स्टेशन भवन बनेगा। वहीं स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। स्टेशन का विस्तार दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 25 करोड़ की लागत से लूप लाइन का कार्य होगा। दूसरे चरण में करीब 16 करोड़ की लागत से अन्य विकास कार्य होंगे।
read more:कोरोना से लड़ते हुए रेलवे ने 27 प्रतिशत बढ़ा दिया माल लदान

डकनिया स्टेशन के लिए 9.77 करोड़ के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। वहीं सोगरिया स्टेशन को राजस्थानी शैली को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। सोगरिया स्टेशन के विकास पर करीब 2.18 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आगामी तीन माह में इसका कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विजन के आधार पर स्टेशनों के पुनर्विकास की योजनाएं बनाई हैं। उनके प्रयासों से जल्द इन्हें स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
– पंकज शर्मा, डीआरएम, कोटा रेल मंडल

Home / Kota / कोटा जंक्शन पर सेल्फी के लिए बनेगी खास जगह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो