हालांकि इस सिस्टम से राजस्थान में बारिश होने की संभावना कम है, लेकिन 28 दिसंबर से एक बार पुन: हिमाचल की ओर से आने वाली उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। 29 दिसंबर से राजस्थान के उत्तरी बीकानेर और जयपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।