Read More: विकार्स कार्यों के नाम पर वसूले करोड़ों, लेकिन खर्च के नाम पर कंजूसी दिखा रही राज्य सरकार
देर रात एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान अन्ना ने कहा कि लोकपाल के साथ जो धोखाधड़ी हुई है, वह जनता के सामने आए। इसके लिए लोगों को जगाना है। किसानों के खेत के माल को खर्च पर आधारित दाम मिले। इसके लिए 23 मार्च को दिल्ली में बड़ा आंदोलन होने वाला है। इसकी जागृति के लिए मैं देश में घूम रहा हूं। आसाम, अरुणाचल, यूपी, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश आदि 21 राज्यों में ढाई महीने में 31 सभाएं हो चुकी। अब कोटा आया हूं। दिल्ली में विधायकों द्वारा सीएस को चांटा मारने के सवाल पर अन्ना ने चुप्पी साध ली।