scriptबैंकों के निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे कर्मचारी-अधिकारी | Bank employees threaten agitation | Patrika News
कोटा

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे कर्मचारी-अधिकारी

बैंक कर्मियों ने बेज लगाकर किया काम

कोटाAug 10, 2020 / 07:35 pm

Ranjeet singh solanki

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे कर्मचारी-अधिकारी

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे कर्मचारी-अधिकारी

कोटा. केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी श्रम नीतियों तथा जनविरोधी आर्थिक नीतियों के विरोध में केंद्रीय श्रम संगठनों तथा बैंककर्मी संगठन एआईबीईए के भारत बचाओ आह्वान पर आज बैंककर्मियों ने अपनी शाखाओं में जनोन्मुखी आर्थिक नीतियां लागू करने, मजदूर विरोधी श्रम नीतियां बंद करने तथा सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण नहीं करने संबंधी मांगों के बेज लगा कर कार्य किया। सुबह 11.30 बजे केंद्रीय श्रम संगठनों की ओर से जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन में एआईबीईए के जनरल कौंसिल सदस्य ललित गुप्ता, राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन जिलाध्यक्ष अशोक ढल, सचिव पदम पाटोदी सिंडिकेट बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के महासचिव आर.बी. मालव तथा बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौड़ सम्मिलित हुए। उन्होंने बैंको के निजीकरण के विरोध में एआईबीईए के आह्वान पर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया। पाटौदी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय और निजीकरण कर जोरदार तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े औद्योगिक घरानों के बकाया ऋणों की वसूली नहीं कर रही है। सरकारी की जनविरोधी नीतियों का श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन किया जा रहा है।

Home / Kota / बैंकों के निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे कर्मचारी-अधिकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो