scriptशहर भाजपा में संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को तवज्जो, 6 महिलाओं को भी मौका | BJP announced district Executive committee in kota | Patrika News
कोटा

शहर भाजपा में संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को तवज्जो, 6 महिलाओं को भी मौका

महामंत्री : जिंदल को फिर मौका, विजय पदोन्नत, नरवाल एससी कोटे से
 

कोटाJul 09, 2020 / 08:38 pm

Ranjeet singh solanki

शहर भाजपा में संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को तवज्जो, 6 महिलाओं को भी मौका

शहर भाजपा में संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को तवज्जो, 6 महिलाओं को भी मौका

कोटा। लम्बी जद्दोजहद के बाद आखिर भारतीय जनता पार्टी की शहर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसमें संघनिष्ठ कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ पदाधिकारियों को महत्व दिया गया है। पार्टी में पहली बार एससी और महिला वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की थी, इसके तहत कार्यकारिणी में पहली बार छह महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी महामंत्री का महत्वपूर्ण पद होता है। मौजूदा कार्यकारिणी में महामंत्री रहे जगदीश जिंदल को फिर मौका दिया गया है। जिला मंत्री मुकेश विजय को पदोन्नत कर महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एससी वर्ग से चन्द्रशेखर नरवाल को महामंत्री बनाया गया है।
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की ओर से घोषित कार्यकारिणी में 19 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसमें लक्ष्मणसिंह खींची के अलावा नए पदाधिकारी शामिल गए हैं। तीन महामंत्री है तथा आठ शहर मंत्री बनाए गए हैं। इसमें राजेन्द्र अग्रवाल के अलावा नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है।

Home / Kota / शहर भाजपा में संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को तवज्जो, 6 महिलाओं को भी मौका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो