scriptमंत्री बनेंगे बोलकर चुनाव जीता, अब क्या हुआ…8 दिन का अल्टीमेटम वर्ना | BJP protest against congress gov over manifesto | Patrika News
कोटा

मंत्री बनेंगे बोलकर चुनाव जीता, अब क्या हुआ…8 दिन का अल्टीमेटम वर्ना

भाजपा का दीगोद उपखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन,सरकार को दी चेतावनी।

कोटाJan 28, 2019 / 05:59 pm

Rajesh Tripathi

kota news

मंत्री बनेंगे बोलकर चुनाव जीता, अब क्या हुआ…8 दिन का अल्टीमेटम वर्ना

दीगोद उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को भाजपा द्वारा प्रदेशस्तरीय आव्हान के तहत कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। यहां सभी कार्यकर्ता पूर्व सांगोद विधायक हीरालाल नागर व पूर्व पीपल्दा विधायक विद्याशंकर नंदवाना के नैतृत्व मे दीगोद बालाजी की बगीची हनुमान मन्दिर पर एकत्रित हुएं। जहां से सभी ने हाथो मे भाजपा का झंडा लिए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला। इसके बाद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही आक्रोश सभा का आयोजन हुआ जिसमे भाजपा पदाधिकारियो ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा और अपने वादो को पूरा करने की मांग की। सभा मे सर्वप्रथम भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि जनता को विश्वास मे लेकर झूठे वादो से कांग्रेस सरकार सता मे आ गई लेकिन अब जनता कांग्रेस का असली चेहरा जान चुकी है और झांसे मे आने वाली नही है। इसके बाद दीगोद भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा,पूर्व उपजिला प्रमुख संतोष खंंडेलवाल,सुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा ,सीमल्या मंडल अध्यक्ष भीमराज मीणा ने भी सम्बोधित कर कांग्रेस सरकार द्वारा घोषणापत्र मे की गई कर्जामाफी व बेरोजगारी भता की घोषणा 41 दिनो बाद भी लागू नही की गई। ऐसे मे यदि सरकार शीघ्र ही अपने वादो को पूरा नही करती है तो 8 फरवरी को उग्र आंदोलन किया जाएगा।
धारीवाल बोले, ‘गहलोत चाहते थे इसलिए आईआईटी
कोटा से जोधपुर चली गई’

कहां बने मंत्री,झूठी बातो से जीते

इसी तरह पूर्व पीपल्दा विधायक विद्याशंकर नंदवाना ने भी सम्बोधित करते हुए क्षेत्र के सांगोद व पीपल्दा वर्तमान कांग्रेस विधायको के नाम लेते हुए सरकार पर प्रहार किया और कहा कि जनता को विधायको मे मंत्री पद की छवि दिखाते हुए कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव मे जनता से वोट लूट लिए लेकिन एक को भी मंत्री नही बनाया। इसी तरह कर्जा माफी व बेरोजगारी भते का भी झूठा वादा कर आमजनता को गुमराह किया जा रहा है।

अब कहां दिख रहे सिंह

सभा को पूर्व सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने भी सम्बोधित करते हुए वर्तमान सांगोद विधायक भरत सिंह पर भी भी जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि पूर्व मे भाजपा सरकार के राज मे सड़को की मरम्मत समय पर होती थी। जगह जगह निर्माण कार्य चल रहे थे। लेकिन अब कांग्रेस सरकार आते ही न तो सड़क सुधर रही न ही किसी की सुनवाई हो रही। सड़के खुदी पड़ी है किसान नहरी पानी को परेशान है लेकिन वर्तमान विधायक साहब कहीं नजर तक नही आ रहे।

तो 8 फरवरी को करेंगे उग्र प्रदर्शन

करीबन एक घंटे तक सभा के बाद सभी उपखंड कार्यालय के अन्दर पहुंचे जहां पर मुख्यमंत्री केनाम ज्ञापन सौपा और चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस सरकार ने 8 दिन मे घोषणापत्र मे किए गए वादे पूरे नही किए। 8 फरवरी को भाजपा द्वारा उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर सीमल्या भाजयुमो अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा,सीमल्या मंडल महामंत्री गिरिराज तिवारी,पंचायत समिति सदस्य जगदीश,हेमराज गोचर,सुखलाल मीणा,गोविन्द नागर,मुरली,लोकेश ,महेन्द्र,गुफरान गौरी,हेमंत मंडिया,अवधेश आदि मौजूद थे।

कांग्रेस ने बताया प्रदर्शन को फेल

भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भी अपने तीखे बाण छोड़े। यहां देहात कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष हरिप्रकाश शर्मा व पूर्व पीसीसी सदस्य नसरू खान ने भाजपा के प्रदर्शन कार्यक्रम को फेल बताते हुए कहा कि सीमल्या ,सुल्तानपुर व दीगोद भाजपा मंडल का संयुक्त प्रदर्शन होने के बावजूद भी यहां कार्यकर्ताओ की भीड़ तक नही जुटी। ऐसे मे भाजपा से खुद उसके कार्यकर्ता भी नाराज है।

Home / Kota / मंत्री बनेंगे बोलकर चुनाव जीता, अब क्या हुआ…8 दिन का अल्टीमेटम वर्ना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो