scriptबोरखेड़ा बना हॉट स्पॉट, 8 दिन में 26 मरीज सामने आए | Borkheda becomes hot spot, 26 patients exposed in 8 days | Patrika News
कोटा

बोरखेड़ा बना हॉट स्पॉट, 8 दिन में 26 मरीज सामने आए

कोटा. कोटा जिले में कोरोना कहर बरपा रहा है। रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बोरखेड़ा क्षेत्र कोरोना का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में बोरखेड़ा डिस्पेंसरी से 9 मरीज संक्रमित मिले है।
 

कोटाAug 10, 2020 / 01:18 pm

Abhishek Gupta

बोरखेड़ा बना हॉट स्पॉट, 8 दिन में 26 मरीज सामने आए

बोरखेड़ा बना हॉट स्पॉट, 8 दिन में 26 मरीज सामने आए

कोटा. कोटा जिले में कोरोना कहर बरपा रहा है। रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बोरखेड़ा क्षेत्र कोरोना का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में बोरखेड़ा डिस्पेंसरी से 9 मरीज संक्रमित मिले है। जबकि 4 जने बोरखेड़ा क्षेत्र के मिले है। बीते आठ दिन में बोरखेड़ा क्षेत्र से 26 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2803 पर पहुंच चुकी है। एक व्यक्ति की मौत के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बीते चार दिन में कोरोना से 11 जनों की मौत हो चुकी है। कोटा जिले में अब तक 55 जनों की कोरोना से मौत हो गई है।
कुन्हाड़ी थाने से पुलिसकर्मी पॉजिटिव
कुन्हाड़ी थाने का पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला। वह 20-25 दिन से कोविड अस्पताल में ड्यूटी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को अनंतपुरा थाने में कार्यरत एक पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिला था। उनकी भी अस्पताल में ड्यूटी थी। उनके सम्पर्क में आने के कारण उन्होंने जांच कराई। जिसमें वे पॉजिटिव मिले। वह तुरंत अस्पताल में भर्ती हो गए।
आरएसी बटालियन से 6 जने पॉजिटिव

आरएसी बटालियन से 6 जने पॉजिटिव मिले है। इनमें पांच जने पुरुष है और एक महिला शामिल है। इससे पहले आरएसी बटालियन से कई जवान कोरोना से संक्रमित मिल चुके है।
पति-पत्नी पॉजिटिव
सकतपुरा पुरानी पुलिस चौकी के पास रहने वाले पति-पत्नी पॉजिटिव मिले। कुछ दिन पहले उनके पिता पॉजिटिव आए थे। वे होम क्वारंटाइन है। वे उनके सम्पर्क में आने पर उन्होंने जांच कराई। वे भी पॉजिटिव आ गए। वह गुडगांव में एक डेटा कम्पनी में काम करते थे, लेकिन फिलहाल वे जॉब नहीं कर रहे है।
सांगोद तहसील कार्यालय से तीन पॉजिटिव
सांगोद तहसील कार्यालय से तीन जने कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा दस जने सांगोद थाने के पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले है। वे पहले भी पॉजिटिव आ चुके है। इनकी दोबारा पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इटावा से 7, पीपल्दा से 1 व कैथून से 1 जना पॉजिटिव मिला।

Home / Kota / बोरखेड़ा बना हॉट स्पॉट, 8 दिन में 26 मरीज सामने आए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो