scriptसब राजन के राजा तुम, सब राजन के राजा… | Celebrated Guru Gobind Singh Jayanti | Patrika News
कोटा

सब राजन के राजा तुम, सब राजन के राजा…

कोटा. गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छावनी स्थित गुरुद्वारा साहब में दीवान सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। गुरुद्वारे के हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

कोटाJan 20, 2021 / 11:38 pm

Hemant Sharma

guru gobind singh tayanti-2021

सब राजन के राजा तुम, सब राजन के राजा…


कोटा. गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छावनी स्थित गुरुद्वारा साहब में दीवान सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। गुरुद्वारे के हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
कोरोना की गाइड लाइन की पालना करते हुए स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम हुए। रागी जत्थे में शामिल बहादुर सिंह, अशोक सिंह व बलवीर सिंह ने कीर्तन कर गुरु की महिमा का बखान किया। उन्होंने ‘सब राजन के राजा तुम सब राज के राजा…, कही प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो…Ó सरीखे शबदों का गायन कर संगत को निहाल किया। हजूरी रागी जत्थे के अलावा ७ वर्षीय बालक गुरनिध सिंह ने भी शबद सुनाकर संगत को भाव विभोर कर दिया। गुरनिध ने ‘ मांगे ठाकुर अपने से सोही सोही देवे….Óशबद सुनाया। इससे पहले सुबह अखड पाठ साहब का समापन हुआ।
आयोजन के दौरान कोरोना गाइडलाइन की पालना की गई। श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कीर्तन का आंनद लिया। हर वर्ष गुरुद्वारा साहब में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर पर नगर कीर्तन भी निकाला जाता है। बड़ी संख्या में लोग आते हैं। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सचिव संतोष सिंह सिद्धू ने बताया कि सरकार की गाइडलान की पालना व कोरोना संक्रमण को देखते हुए संक्षिप्त में कार्यक्रम किया गया। गुरुद्वारा प्रधान सुरजीत सिंह चंडी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। छावनी स्थित गुरुद्वारा साहब के अलावा शहर के अन्य गुरुद्वारों मंें भी गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया।
शाम को आतिशबाजी

छावनी स्थित गुरुद्वारा साहब में गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत बुधवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। सचिव डॉ सन्तोष सिंह सिद्धू ने बताया कि यह गुरुद्वारे से शुरू होकर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरद्वारे पर सम्पन्न हुई। संगत ने प्रभात फैरी का स्वागत किया। शाम को भी दीवान सजाया गया। इस मौके पर बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें 50 बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों को प्रबंघ कमेटी की ओर से उपहार दिए गए। कार्यक्रम के समापन पर आतिशबाजी की गई।
यहां भी कार्यक्रम

स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम हुए। विज्ञान नगर स्थित गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहब के समापन के बाद ज्ञानी गुरमीत सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। वाह वाह गुरु गोविंद सिंह आपे गुरु आपे चेला…सरीखे शबद सुनाए। सतपाल सिंह मनचंदा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन की पालना की गई। दादाबाड़ी स्थित गुरुद्वारा साहब में भी मधुर कीर्तन की धुन गूंजी। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से हरमीत सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए गुरुगोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया गया।

Home / Kota / सब राजन के राजा तुम, सब राजन के राजा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो