scriptखुशखबर: चार साल से था जिसका इंतजार वो दो दिन बाद दौड़ेगी शहर की सड़कों पर | City Bus will start after two days in kota | Patrika News
सीकर

खुशखबर: चार साल से था जिसका इंतजार वो दो दिन बाद दौड़ेगी शहर की सड़कों पर

चार साल से कुन्हाड़ी स्थित रोडवेज वर्कशॉप में धूल खा रही करीब 11 करोड़ की लागत से खरीदी गई सिटी बसें शनिवार से सड़कों पर दौडेंग़ी।

सीकरMar 16, 2017 / 09:50 pm

shailendra tiwari

चार साल से कुन्हाड़ी स्थित रोडवेज वर्कशॉप में धूल खा रही करीब 11 करोड़ की लागत से खरीदी गई सिटी बसें शनिवार से शहरवासियों को परिवहन सुविधा देने के लिए सड़कों पर दौडेंग़ी। शनिवार दोपहर 12 बजे नगर निगम कार्यालय के बाहर शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा, इसके बाद सिटी बसों की विधिवत शुरुआत की जाएगी।
सिटी बसों की सुविधा पूरे शहर के लोगों को मिले, इसे ध्यान में रखते हुए 8 रूट तय किए गए हैं, जिन पर कुल 28 सिटी बसों का संचालन होगा। 4 सिटी बसें रिजर्व रखी जाएंगी। 2 बसों को कोटा दर्शन के नाम से पर्यटकों के लिए चलाया जाएगा। गौरतलब है कि 4 वर्ष पहले कांग्रेस सरकार ने 34 सिटी बसों की खरीद कर नगरीय परिवहन के लिए भेजी थी, लेकिन इनका संचालन नहीं होने से यह बेकार खड़ी थी।
पत्रिका ने लगातार उठाया मामलाराजस्थान पत्रिका ने इस संबंध में लगातार खबरें प्रकाशित की। इसके बाद करीब दो वर्ष पहले 4 बसों का संचालन शुरू हो सका था। पत्रिका ने धूल खा रही सिटी बसों तथा लोगों की परेशानी को लेकर समाचार प्रकाशित किए, इसके बाद एक निजी कंपनी को इन बसों के संचालन का ठेका दिया गया। अब निजी कंपनी ने इन बसों के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
महापौर महेश विजय ने बताया कि समारोह में सांसद ओम बिरला, विधायक भवानीसिंह राजावत, संदीप शर्मा, प्रहलाद गुंजल व चंद्रकांता मेघवाल, न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता अतिथि होंगे। कार्यक्रम में स्वायत्तशासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन अभी उनकी ओर से कोटा आने की स्वीकृति नहीं मिली है।

Home / Sikar / खुशखबर: चार साल से था जिसका इंतजार वो दो दिन बाद दौड़ेगी शहर की सड़कों पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो