scriptगहलोत का तंज, ‘भाजपा में फूट, इसलिए पुनिया को बनाया अध्यक्ष, किसके लिए इशारा है मैं नहीं जनता’ | Cm ashok gehlot attacks on BJP leadership in kota | Patrika News
कोटा

गहलोत का तंज, ‘भाजपा में फूट, इसलिए पुनिया को बनाया अध्यक्ष, किसके लिए इशारा है मैं नहीं जनता’

कोटा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक बोल
 

कोटाSep 17, 2019 / 02:15 am

Rajesh Tripathi

गहलोत का तंज , ' भाजपा में फूट, इसलिए पुनिया को बनाया अध्यक्ष, किसके लिए इशारा है मैं नहीं जनता

गहलोत का तंज , ‘ भाजपा में फूट, इसलिए पुनिया को बनाया अध्यक्ष, किसके लिए इशारा है मैं नहीं जनता

कोटा. कई राज्यों में भाजपा की ओर से सरकार गिराने की अटकलों के सवाल पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस बहुत मजबूत और एकजुट है। इसलिए कोई तोडफ़ोड़ की गुंजाइश नहीं है। भाजपा में तोडफ़ोड़ जैसी कोई बात हो जाए तो मैं कह नहीं सकता। भाजपा में स्थिति गंभीर है। कभी ओम बिरला नियुक्त होते हैं। कभी नए सांसद रेलमंत्री बनते हैं। वहीं झालावाड़ के सांसद दुष्यंत सिंह के पांच बार सांसद चुने जाने के बाद भी उन्हें मंत्री नहीं बनाया। दुष्यंत को मंत्री नहीं बनाने का क्या कारण है यह समझ नहीं रहा। नए-नए लोगों का लाया जा रहा है। चाहे ओम बिरला हो या नए मंत्री। पार्टी में फूट है, इसलिए ऐसा हो रहा है। इससे संदेश दिया जा रहा है, यह संदेश पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पार्टी नेता या जनता किसके लिए ये पता नहीं है, लेकिन भाजपा में स्थिति गंभीर है।
36 घंटे से अटकी थी सांसें, देखा तो भर आई आंखें…….

राज्य के अलावा केन्द्र से मदद के सवाल पर कहा, केन्द्र सरकार को मदद करनी चाहिए ये उसका दायित्व है, कोई अहसान नहीं है। हवाई अड्डे के मसले पर कहा, कोटा में जब राहुल गांधी आए तब कहा था कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकारी बनी तो वे नया हवाई अड्डा बनाने की बात कही थी, उसके लिए राज्य सरकार काम करेगी। कोटा के सांसद ओम बिरला लोकसभा स्पीकर है। स्पीकर बनना बड़ी बात है। उनसे हाड़ौती ही नहीं पूरे राज्य की मदद में सहयोग करने का अनुरोध करेंगे।
Murder : 250 रुपए को लेकर दामाद ने ससुर के

दिल में उतारा चाकू, तड़पाकर ली जान

राजस्थान में कहां-कहां भेदभाव हो रहा है, केन्द्र से मदद मिल नहीं रही है, पैसा नहीं मिल रहा है। केन्द्र सरकार का आगे क्या रुख रहेगा उस पर हमारी नजर है। हम ओम बिरला से अनुरोध करेंगे कि वे केन्द्र से मदद दिलवाएं।
पिछली सरकार ने उड़ाया पैसा

गहलोत ने कहा, पिछली सरकार ने चुनाव जीतने के लिए अफरा-तफरी में सड़कों, पानी प्रचार माध्यमों पर जो पैसा उड़ाया है, वह पैसा हम चुकाते जा रहे हैं। 25 करोड़ तो प्रचार माध्यमों पर अनावश्यक खर्च कर दिया वो अभी चुकाए हैं। हम पीछे की पहले सोचते हैं।

Live Update : 48 घंटों से टापू पर फंसे दो युवकों को रेस्क्यू कर निकाला, आधा दर्जन कच्चे मकान गिरे

जैसा सपना दिखाया, वैसा अभी कुछ नहीं
ंपूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर गहलोत ने कहा, अभी न तो सर्वे हुआ है न ही डीपीआर बनी है। जिस तरह का सपना दिखाया कि 13 जिलों में पानी की कमी नहीं होगी, अभी निकट भविष्य में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा इस पर मध्यप्रदेश सरकार सहमति नहीं दे रही है। योजना अच्छी है और हम चाहते हैं कि पूरी हो और हम कमी रखेंगे भी नहीं।

Home / Kota / गहलोत का तंज, ‘भाजपा में फूट, इसलिए पुनिया को बनाया अध्यक्ष, किसके लिए इशारा है मैं नहीं जनता’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो