scriptपालिकाध्यक्ष चुनाव: सांगोद, कैथून और रावतभाटा में कांग्रेस के हाथ आई सत्ता की चाबी, भाजपा पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग | Congress candidate Presidents Decided in Sangod, Rawatbhata. Kaithoon | Patrika News
कोटा

पालिकाध्यक्ष चुनाव: सांगोद, कैथून और रावतभाटा में कांग्रेस के हाथ आई सत्ता की चाबी, भाजपा पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग

Rajasthan Nikay Chunav Results, Congress won, local body elections: कोटा जिले की सांगोद, कैथून और रावतभाटा तीनों नगर पालिका की कमान कांग्रेस के हाथ में आ गई है।

कोटाNov 26, 2019 / 03:30 pm

​Zuber Khan

Congress won Nagar Palika President elections

पालिका अध्यक्ष चुनाव: सांगोद, कैथून और रावतभाटा में कांग्रेस के हाथ आई सत्ता की चाबी, भाजपा पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग

कोटा. कोटा जिले की सांगोद, कैथून और रावतभाटा तीनों नगर पालिका की कमान कांग्रेस के हाथ में आ गई है। ( Rajasthan Nikay Chunav ) यहां कांगे्रस प्रत्याशियों को निर्धारित मत से ज्यादा वोट मिले हैं। ( Congress won ) अध्यक्ष पद के नतीजों को देखने पर ऐसा प्रतित हो रहा है कि भाजपा ने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस के पक्ष में अपना मत दिया। कांग्रेस का बोर्ड बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। (Congress candidate Palika Presidents Decided ) जगह-जगह आतिशबाजी कर व मिठाईयां बांट कर जीत की खुशी मना रहे हैं। वहीं, भाजपा खेमे में निराशा दिखी।
सांगोद में कविता के सिर सजा अध्यक्ष का ताज
सांगोद नगर पालिका अध्यक्ष पद का फैसला मंगलवार दोपहर को हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 से पालिका सभागार में मतदान शुरू हुआ जो 12.30 बजे तक जारी रहा। इसके बाद तुरंत मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष का ताज कांगे्रस की कविता सुमन के सिर पर सजा है। चुनाव में कांगे्रस प्रत्याशी कविता को 17 मत मिले हैं। जबकि, भाजपा की मोहसिना को मात्र 7 मत ही मिल सके। मजेदार बात यह है कि सांगोद नगर पालिका में कांगे्रस के 16 पार्षद विजयी रहे थे। जबकि भाजपा के 8 पार्षद जीते हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद आए नतीजों ने सभी को चौंका दिया। कांगे्रस प्रत्याशी को एक वोट ज्यादा और भाजपा प्रत्याशी को एक वोट कम मिला है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के किसी पार्षद सदस्य ने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस प्रत्याशी कविता को अपना मत दिया। इससे कांगे्रस के खाते में एक वोट का इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें

पालिका अध्यक्ष के लिए मतदान शुरू, राजस्थान में यहां कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय

रावतभाटा में दीपिका तिल्लानी 29 वोटों से जीती
रावतभाटा नगर पालिका में भी कांगे्रस का बोर्ड बना है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका तिल्लानी 29 वोटों के साथ विजयी रही। जबकि भाजपा प्रत्याशी मंजूलता जंगम को महज 10 वोट ही मिले हैं। यहां भी कांगे्रस को 3 वोटों का इजाफा हुआ है। रावतभाटा नगर पालिका चुनाव में कांगे्रस के 26 पार्षद विजयी रहे। जबकि भाजपा के 11 और तीन निर्दलीय जीते थे। ऐसे में यहां भी कांगे्रस को तीन वोट ज्यादा मिलना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि भाजपा के किसी एक सदस्य ने का्रॅस वोटिंग कर कांगे्रस के पक्ष में मतदान किया। हालांकि, किसी एक पार्षद ने नोटा का उपयोग किया है। वहीं, कांगे्रस को 2 निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला है।
यह भी पढ़ें

प्रेमिका से शादी कर 10 लाख का कराया बीमा, फिर क्लेम के लालच में उतारा मौत के घाट, हत्या को यूं हादसे में बदला



कैथून में आयना महक बनी पालिकाध्यक्ष
कैथून में भी नगर पालिका की सत्ता कांगे्रस के हाथ में आ गई है। यहां कांगे्रस प्रत्याशी आयना महक फिर से पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। यहां पूरे 25 पार्षदों ने मतदान किया। इसके बाद काउंटिंग शुरू की गई। जिसमें कांग्रेस की आइना महक को 19 वोट मिले। वहीं बीजेपी के निजाम को 6 वोट ही मिल सके।

Home / Kota / पालिकाध्यक्ष चुनाव: सांगोद, कैथून और रावतभाटा में कांग्रेस के हाथ आई सत्ता की चाबी, भाजपा पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो