scriptभाजपा के गढ़ में लगी सेंध, गुटबाजी पड़ी भारी, कांग्रेस की बम्पर जीत | congress clean sweep in local bodies election in kota | Patrika News
कोटा

भाजपा के गढ़ में लगी सेंध, गुटबाजी पड़ी भारी, कांग्रेस की बम्पर जीत

कोटा जिले के दो निकायों में हुए चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की
 

कोटाNov 19, 2019 / 11:33 am

Rajesh Tripathi

भाजपा के गढ़ में लगी सेंध, गुटबाजी पड़ी भारी  कांग्रेस की बम्पर जीत

भाजपा के गढ़ में लगी सेंध, गुटबाजी पड़ी भारी कांग्रेस की बम्पर जीत

कोटा। राज्य के 49 निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव के नतीजे मंगलवार को सामने आ गए। स्थानीय स्तर पर निर्धारित केंद्रों में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। 24 जिलों में 49 निकायों के 2,105 वार्डों में चुनाव लड़े 7,942 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला हुआ। जिले की दोनों नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने बम्पर जीत हासिल की है। सांगोद में कांग्रेस ने 25 में से 16 तो कैथून में 18 वार्ड जीतकर बोर्ड बनाने का रास्ता साफ कर दिया। दोनों ही जगह भाजपा का सफाया हो गया। सांगोद में वार्ड नंबर 1 से दिनेश सुमन (कांग्रेस), वार्ड नंबर 2 से राहत बेगम (कांग्रेस) ,वार्ड 3 से रईसा बेगम (कांग्रेस), वार्ड 4 निशा सोनी( निर्दलीय), वार्ड 5 से फैयाज बैग (निर्दलीय ) ,वार्ड 6 से राजेंद्र गहलोत (कांग्रेस), वार्ड 7 से दिलीप कुमार (कांग्रेस) ,वार्ड 8 से अलका गुप्ता (कांग्रेस) ,वार्ड 9 से कन्हैया लाल (कांग्रेस), वार्ड 10 से गोविंद सुमन (कांग्रेस) ,वार्ड 11 निरंजन कुमार(कांग्रेस), वार्ड 12 जिन्नत बानो (कांग्रेस), वार्ड 13 से मोहसिना(भाजपा) ,वार्ड 14 से ओम प्रकाश (कांग्रेस) ,वार्ड 15 से विपिन कुमार(कांग्रेस), वार्ड 16 से रामावतार (भाजप), वार्ड 17 शिव शंकर (कांग्रेस), वार्ड 18 प्रवीण गर्ग (भाजपा), वार्ड 19 हीरालाल (भाजपा) ,वार्ड 20 जितेंद्र (भाजपा) ,वार्ड 21 पूजा जेलिया (कांग्रेस), वार्ड 22 कृष्ण कुमार गर्ग (भाजपा) ,वार्ड 23 से महेंद्र कुमार (भाजपा), वार्ड 24 से रूपचंद माली(कांग्रेस) और वार्ड 25 से कविता सुमन (कांग्रेस) विजयी रहे।
शहीद हेमराज मीणा की याद में बनेगा पार्क व सामुदायिक भवन, वीरांगना ने लोकसभा अध्यक्ष से किया था आग्रह

कांग्रेस की झोली में कैथून
कैथून नगर पालिका चुनावों में भी कांग्रेस ने बम्पर जीत हासिल की। यहां के 25 वाड में कांग्रेस ने 18 वार्ड में जीत हासिल की है। भाजपा को 6 तो 1 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते हैं। कैथून के चुनाव परिणामों पर सभी की नजर थी। कांग्रेस के प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास की बैठक में हुए हंगामे और गुटबाजी से कांग्रेस को नुकसान होने के आसार थे लेकिन मतदाताओं ने पार्टी भर भरोसा जताया। यहां भाजपा ने कई मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव खेला था लेकिन ये उल्टा पड़ गया। भाजपा में गुटबाजी भी कैथून में पार्टी की हार का बड़ा कारण बनी। रावतभाटा नगर पालिका चुनाव में 40 वार्ड में कांग्रेस को 26, सीटें भाजपा को 11 व 2 वार्ड निर्दलीय प्रत्याशी की झोली में गए है। निर्वाचन विभाग की ओर से वार्ड नंबर 28 का परिणाम रोका गया है। वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र में 40 वार्ड हैं । यहां कांग्रेस का बोर्ड है, दोबारा कांग्रेस ने ही बाजी मारी है। बारां जिले से छबड़ा नगर पालिका के सभी 35 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हुए। 35 में से 15 उम्मीदवार कांग्रेस के 8 उम्मीदवार भाजपा के जीते । 10 निर्दलीयों और 2 बसपा के प्रत्याशियों में भी जीत हासिल की ऐसे में यहां बोर्ड का गणित निर्दलीय तय करेंगे।

Home / Kota / भाजपा के गढ़ में लगी सेंध, गुटबाजी पड़ी भारी, कांग्रेस की बम्पर जीत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो