scriptगहलोत सरकार के समर्थन में कोटा में प्रदर्शन करने जाते धारीवाल समर्थक गिरफ्तार | Congress supporters arrested for demonstrating in Kota | Patrika News
कोटा

गहलोत सरकार के समर्थन में कोटा में प्रदर्शन करने जाते धारीवाल समर्थक गिरफ्तार

कोटा. प्रदेश में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच रविवार को कांग्रेस और हाड़ौती विकास मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर जाम करने का प्रयास किया। कार्यकर्ता जाम लगाते उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कोटाJul 26, 2020 / 07:39 pm

Deepak Sharma

गहलोत सरकार के समर्थन में कोटा में प्रदर्शन करने जाते धारीवाल समर्थक गिरफ्तार

गहलोत सरकार के समर्थन में कोटा में प्रदर्शन करने जाते धारीवाल समर्थक गिरफ्तार

कोटा. प्रदेश में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच रविवार को कांग्रेस और हाड़ौती विकास मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं की। जब पुलिस उन्हें रोकने आई तो कार्यकर्ता एक साथ खड़े हो गए। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल की ओर से विधानसभा सत्र बुलाने की अनुमति नहीं देने को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कोटा से उदयपुर की ओर जा रहे ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर पर जाम लगाते उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
कार्यकर्ता नांता चौराहे पर एकत्र हुए थे। जहां से जाम लगाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने बेरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोका। जहां काफी हंगामा हुआ, कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग जाम करने की जिद को लेकर बेरिकेडिंग तोड़कर आगे जाने का प्रयास किया। पहले से मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोका और गिरफ्तार कर लिया। इन कार्यकर्ताओं को पुलिस बसों में भरकर ले गई और दूर जाकर छोड़ दिया। मंत्री शांति धारीवाल के समर्थक इन कार्यकर्ताओं के हाथ में कांग्रेस के झंडे बैनर थे। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्री शांति धारीवाल के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे थे।
हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। इसलिए कार्यकर्ताओं में असंतोष है। पहली बार ऐसा हुआ है, जब मुख्यमंत्री बहुमत साबित करना चाहते हैं और राज्यपाल उन्हें ऐसा करने से रोक रहे हैं। इस दौरान अनूप कुमार, विकास मोर्चा शहर अध्यक्ष शादाब खान, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष रघु शर्मा, लाडपुरा विधानसभा अध्यक्ष बबलू कसाना, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जुनैद खान, प्रकाश, टप्पू, रोहित अग्रवाल, नीरज राजावत, सूरज सैनी, दिग्विजय सिंह राजावत और प्रतीक सुमन सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Home / Kota / गहलोत सरकार के समर्थन में कोटा में प्रदर्शन करने जाते धारीवाल समर्थक गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो