कोटा

सुरक्षित तरीके से दफनाया गया कोरोना पॉजीटिव का शव, परिजनों को दूर रखा

कार्यपालक मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह की निगरानी में हुई प्रक्रिया

कोटाApr 07, 2020 / 12:28 am

Jaggo Singh Dhaker

सुरक्षित तरीके से दफनाया शव, परिजनों को दूर रखा गया,सुरक्षित तरीके से दफनाया शव, परिजनों को दूर रखा गया,सुरक्षित तरीके से दफनाया शव, परिजनों को दूर रखा गया

कोटा. भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन हालत नियंत्रण करने में जुटा हुआ है। इसी बीच एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखे कोरोना रोगी के शव को सुरक्षित तरीके से दफनाया गया। करीब 8 फिट से ज्यादा गहरे गड्ढे में शव को रखकर हाइपो क्लोरोफ्लोराइड से अलग-अलग तीन परतों में संक्रमण मुक्त किया।
कोटा में फूटा कोरोना बम, एकसाथ 9 और पॉजिटिव केस
सामने आए

दफनाते समय शव को पॉलीथिन में पैक रखा गया। तहसीलदार और कार्यपालक मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह और मृतक का पुत्र और भांजा मौके पर मौजूद थे, लेकिन प्रोटोकॉल के कारण उन्हें वहां से दूर रखा गया। अंतिम क्रिया दूर से देखने की अनुमति थी। इस प्रक्रिया के लिए पांच सफाईकर्मियों को प्रोटेक्शन किट दिए गए। मोर्चरी में खुद व शव को सेनेटाइज किया गया। मृतक के पुत्र ने कागजी कार्रवाई पर दस्तख्त किए। उसके बाद शव को पैक किया और दोपहर ढाई बजे 108 एम्बुलेंस चालक की सहायता से स्टेशन क्षेत्र स्थित कैलाशपुरी कब्रिस्तान लेकर पहुंचे। उसके बाद शव को सुरक्षित दफनाया। उसके बाद मोर्चरी व एम्बुलेंस को दोबारा सेनेटाइज किया। इस प्रक्रिया में डेढ़ घंटे लग गया। सूत्रों ने बताया कि इन पांचों सफाईकर्मियों को अब क्वारनटाइन में रखा जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.