scriptNH 27 : सरपंच और साथियों ने की टोलकर्मियों से मारपीट | crime, toll plaza, toll booth, national highway 27, police case | Patrika News
कोटा

NH 27 : सरपंच और साथियों ने की टोलकर्मियों से मारपीट

एक घायल बारां रैफर, मामला दर्ज

कोटाJan 28, 2022 / 07:05 pm

mukesh gour

NH 27 : सरपंच और साथियों ने की टोलकर्मियों से मारपीट

NH 27 : सरपंच और साथियों ने की टोलकर्मियों से मारपीट

शुभघरा. मुंडियर टोल प्लाजा (tool plaza) पर सरपंच सहित 2 दर्जन लोगों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट की। इसमें 5 लोगों को चोट आई है। गंभीर रूप से घायल हेमंत प्रताप गौर को बारां रैफर किया गया है। महिला टोल कर्मी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे वह टोल बूथ पर थी। इसी दौरान बारां की तरफ से एक ट्रैक्टर बिना नंबर आया। उसके चालक दिनेश जाटव ने बूम के आगे ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। बोला कि बूम हटा, मैंने कहा कि साइड से निकाल लो तो ट्रैक्टर में बैठे हुए भोला यादव, अनिल यादव, विक्रम यादव, दीवान सिंह ट्रैक्टर से उतर कर गाली गलौज करने लगे। उन्होंने कर मेरे बाल पकड़ बूथ से बाहर खींच लिया। चिल्लाने की आवाज सुन टोल कर्मचारी हेमंत, नरेंद्र वाजपेयी छुड़ाने आए तो दीवान सिंह ने उन पर भी हमला कर दिया। सभी ने हमारे साथ मारपीट की। सरपंच ने फोन कर 20-25 आदमियों को और बुलाया। इसकी सूचना हमने तुरंत पुलिस थाना शाहाबाद को दी और मौके पर पहुंचे। घायलों को शाहाबाद चिकित्सालय लाया गया। थाना अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

महिला से भी की अभद्रता
महिला टोल कर्मी के साथ उक्त आरोपियों ने बदतमीजी करने की कोशिश की। उसके साथ मारपीट की, इसके चलते महिलाकर्मी को चोटें आई हैं। घटनास्थल पर बेहोश महिलाकर्मी को एंबुलेंस की सहायता से शाहाबाद अस्पताल लाया गया। इसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इसका मुकदमा शाहाबाद थाने में दर्ज कराया गया है।

पहले भी कर चुका है मारपीट
सात-आठ महीने पहले सरपंच भोलाराम यादव अपने साथियों के साथ टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर चुका है। इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी। उस समय समझाइश हो जाने की वजह से टोलकर्मियों ने सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया था।

Home / Kota / NH 27 : सरपंच और साथियों ने की टोलकर्मियों से मारपीट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो